फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: देश के बारे में सोचें तो निर्णायक नेतृत्व का रखें ध्यान, विदेश मंत्री ने PM के लिए कही यह बात

Sat, 13 Aug 2022 11:30 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू

सार

विदेश मंत्री ने कहा, जब आप अपने देश के भविष्य के बारे में सोचते हैं, तो निर्णायक नेतृत्व की आवश्यकता को जरूर ध्यान में रखें। उन लोगों के बारे में सोचें जो भारत के विकास और सुरक्षा को सर्वोत्तम रूप से सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन
विदेश मंत्री एस जयशंकर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विदेश मंत्री एस जयशंकर शनिवार को कर्नाटक के रामानगर में थे। इस दौरान उन्होंने 'हर घर तिरंगा' अभियान को लेकर निकाली गई तिरंगा यात्रा में भाग लिया। उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में कहा, वह सामाजिक न्याय और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं, ताकि कोई भी पीछे न रहे। उन्होंने कहा, दुनिया के लिए यह कठिन दौर रहा है, लेकिन आज भारत एक बार फिर से इन सभी चीजों से उबरने की राह पर है। इसके लिए हमें देश में मजबूत नेतृत्व की जरूरत है।

विज्ञापन


विदेश मंत्री ने कहा, जब आप अपने देश के भविष्य के बारे में सोचते हैं, तो निर्णायक नेतृत्व की आवश्यकता को जरूर ध्यान में रखें। उन लोगों के बारे में सोचें जो भारत के विकास और सुरक्षा को सर्वोत्तम रूप से सुनिश्चित करेंगे। यह ध्यान में रखें कि कौन यह सुनिश्चित करेगा कि भारत में कोई पीछे न रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें