फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UNSC: 'भारत को स्थायी सदस्यता दिलाने के लिए समर्थन जुटाएंगे', फ्रांस की विदेश मंत्री का जयंशकर से वादा

Wed, 14 Sep 2022 04:43 PM IST
Jeet Kumar एएनआई, दिल्ली

सार

एस जयशंकर ने कहा कि हम एक नई योजना पर काम कर रहे हैं जिसमें 18-35 आयु वर्ग के युवा पेशेवरों को एक दूसरे के देश (भारत-फ्रांस) में भेजा जाएगा।
विज्ञापन
S jaishankar AND Catherine Colonna - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर और फ्रांस की विदेश मंत्री कैथरीन कोलोना ने दिल्ली में एक संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस की। इस दौरान विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि हमारे बीच यूक्रेन में चल रही लड़ाई, हिंद-प्रशांत क्षेत्र में तनाव, कोरोना महामारी, अफगानिस्तान जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई।

विज्ञापन


फ्रांस की विदेश मंत्री कोलोना ने प्रेस वार्ता में कहा कि यूक्रेन में जो कुछ भी हो रहा है वह न केवल यूरोप के लिए बल्कि पूरी दुनिया के लिए एक गंभीर मामला है। आगे उन्होंने कहा कि फ्रांस संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता संभालेगा और मैं आपको याद दिलाना चाहती हूं कि फ्रांस ने खुद को लामबंद किया है और हम भारत को स्थायी सदस्यता दिलाने के लिए समर्थन जुटाएंगे।

इस दौरान एस जयशंकर ने बताया कि दोनों देश हिंद-प्रशांत क्षेत्र में त्रिपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाने की दिशा में काम करने को सहमत हुए हैं। साथ ही विदेश मंत्री ने कहा कि यह सहयोग विशेष रूप से अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन के ढांचे की विकास परियोजनाओं में सुविधा प्रदान करेगा।
विज्ञापन


आगे एस जयशंकर ने कुछ बातों का उल्लेख करते हुए कहा कि आईएसए ने अब तीन देशों में परियोजनाएं बनाई हैं जो भारत और फ्रांस द्वारा भूटान, पापुआ न्यू गिनी और सेनेगल में एक साथ किए गए प्रभाव को दर्शाती हैं। 

भारतीय स्टार्टअप को मिलेगा मंच
उन्होंने कहा कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र त्रिपक्षीय सहयोग समाज की आवश्यकताओं के लिए भारतीय नवाचारों और स्टार्टअप के लिए एक मंच भी प्रदान करेगा। एस जयशंकर ने कहा कि हम एक नई योजना पर काम कर रहे हैं जिसमें 18-35 आयु वर्ग के युवा पेशेवरों को एक दूसरे के देश में भेजा जाएगा।

यूरोपीय संघ पर बात करते हुए विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा कि फ्रांस यूरोपीय संघ का एक प्रमुख सदस्य है और हमने स्वाभाविक रूप से व्यापार, निवेश और भौगोलिक संकेतकों पर भारत-ईयू वार्ता को आगे बढ़ाने पर चर्चा की। हम इस संबंध में पहले दौर की वार्ता शुरू होने का स्वागत करते हैं।

एस जयशंकर न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी समकक्ष से करेंगे मुलाकात
विदेश मंत्री एस जयशंकर इस महीने के अंत में संयुक्त राष्ट्र महासभा से इतर बांग्लादेशी समकक्ष एके अब्दुल मोमेन से मिलेंगे। इसकी जानकारी विदेश मंत्रालय ने बुधवार को दी।  विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि दोनों नेता न्यूयॉर्क में डिनर पर मिलेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी से मिलीं फ्रांस की विदेश मंत्री कैथरीन कोलोना
प्रधानमंत्री कार्यालय ने बयान जारी कर बताया कि भारत की आधिकारिक यात्रा पर आई फ्रांस की विदेश मंत्री कैथरीन कोलोना ने आज पीएम मोदी से मुलाकात की। द्विपक्षीय और आपसी हित के अन्य मुद्दों पर चर्चा के अलावा, कैथरीन ने प्रधानमंत्री मोदी को राष्ट्रपति मैक्रों की मित्रता और सहयोग का संदेश दिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें