फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयशंकर का आज से छह देशों का दौरा: खाड़ी से अमेरिका तक क्या है नई रणनीति? ये है पूरा कार्यक्रम

Sun, 05 Jul 2026 02:03 AM IST
निर्मल कांत पीटीआई, नई दिल्ली।

सार

विदेश मंत्री एस. जयशंकर खाड़ी देशों, बेल्जियम और अमेरिका समेत छह देशों के दौरे पर जा रहे हैं, जहां वह कई अहम कूटनीतिक बैठकों में हिस्सा लेंगे। इस यात्रा में क्षेत्रीय मुद्दों से लेकर भारत की वैश्विक रणनीति और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में दावेदारी तक पर चर्चा होगी। पढ़िए रिपोर्ट-
विज्ञापन
एस जयशंकर, विदेश मंत्री - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विदेश मंत्री एस जयशंकर रविवार से छह देशों के दौरे पर रवाना होंगे। वह कतर, बहरीन, कुवैत, ओमान, बेल्जियम और अमेरिका का दौरा करेंगे।
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय (एमईए) के अनुसार, यह यात्रा 5 जुलाई से 10 जुलाई तक खाड़ी देशों की होगी। यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है, जब क्षेत्र में अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते के बाद राजनीतिक हालात तेजी से बदल रहे हैं।

खाड़ी देशों की यात्रा पूरी करने के बाद विदेश मंत्री न्यूयॉर्क जाएंगे। वहां वह 13 जुलाई को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में भारत के 2028-29 कार्यकाल के लिए आधिकारिक अभियान की शुरुआत करेंगे। इसके बाद यात्रा के अंतिम चरण में वह ब्रसेल्स जाएंगे, जहां वह भारत-यूरोपीय संघ व्यापार और प्रौद्योगिकी परिषद की तीसरी बैठक में शामिल होंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: US 250th Independence Day: अमेरिकी दूतावास ने जारी किया वीडियो, सुनीता विलियम्स से एआर रहमान तक ने क्या कहा?
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय ने क्या बताया जयशंकर का कार्यक्रम?
  • विदेश मंत्री जयशंकर 5 जुलाई से 10 जुलाई तक कतर, बहरीन, कुवैत और ओमान की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे।
  • यात्रा के दौरान जयशंकर इन देशों के समकक्षों और शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात करेंगे।
  • इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना है और साथ ही क्षेत्रीय घटनाक्रमों और साझा हितों पर विचारों का आदान-प्रदान करना है।
  • विदेश मंत्री 13 जुलाई को न्यूयॉर्क में भारत की यूएनएससी 2028-29 की आधिकारिक उम्मीदवारी की शुरुआत करेंगे। 
  • इसके बाद वह 14 और 15 जुलाई को ब्रसेल्स में होने वाली तीसरी भारत-ईयू व्यापार और प्रौद्योगिकी परिषद बैठक (भारत-ईयू टीटीसी) में शामिल होंगे और यूरोपीय संघ तथा बेल्जियम के प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे।

टीटीसी की शुरुआत कब हुई और इसका मकसद क्या है?
मंत्रालय के अनुसार, टीटीसी की शुरुआत 2022 में हुई थी, जिसका मकसद आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्वांटम कंप्यूटिंग, सेमीकंडक्टर और साइबर सुरक्षा जैसे अहम क्षेत्रों में तकनीकी सहयोग बढ़ाना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें