विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर (फाइल)
- फोटो : ट्विटर/ पेन्नी वोंग
ऋषि सुनक के प्रधानमंत्री बनने के बाद किसी ब्रिटिश मंत्री की यह पहली भारत यात्रा है। क्लेवरली शुक्रवार को भारत पहुंचे।
भारत में ब्रिटिश उच्चायुक्त एलेक्स एलिस (फाइल)
- फोटो : एएनआई
यात्रा के दौरान क्लेवरली ने ब्रिटिश अंतरराष्ट्रीय निवेश के जरिए ब्रिटेन और भारत के बीच सहयोग बढ़ाने की घोषणा की। ब्रिटिश उच्चायोग के मुताबिक, इसमें फिनटेक कंपनी किनारा कैपिटल में 1.1 करोड़ पाउंड का निवेश शामिल है। उच्चायोग ने कहा, क्लेवरली ने ब्रिटेन समर्थत नीव 2 फंड द्वारा हाइगेंको कंपनी में 2.2 करोड़ पाउंड के निवेश की भी घोषणा की, जो हरित हाइड्रोजन के उपयोग के जरिए भारत को हरित उर्जा जरूरतों की दिशा में बढ़ने में मदद करेगा।
डॉ. एस. जयशंकर, एंटनी ब्लिंकन
- फोटो : एएनआई (फाइल)
जयशंकर ने अपने अमेरिकी समकक्ष एंटनी ब्लिंकन से भी बात की। इसके बाद उन्होंने ट्वीट में लिखा, आतंकवाद और 26/11 की जवाबदेही पर कल उनके मजबूत और स्पष्ट संदेश के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। यूक्रेन संघर्ष और अन्य क्षेत्रीय मुद्दों पर भी चर्चा की।