फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-चीन संबंधों पर बोले जयशंकर, समान चुनौतियों ने तीन दशकों तक कायम रखी शांति

Sat, 31 Oct 2020 10:52 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विदेश मंत्री एस जयशंकर - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

भारत और चीन के बीच सीमा पर चल रहे तनाव के बीच विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को दोनों देशों के संबंधों पर बात की। विदेश मंत्री ने कहा कि दोनों देशों के बीच संबंध तीन दशकों तक स्थिर बने रहे, क्योंकि इस दौरान दोनों देशों ने विरासत में मिली चुनौतियों और नई परिस्थितियों का सामना किया।

विज्ञापन


जयशंकर ने कहा कि सीमा क्षेत्रों में शांति व्यवस्था ने अन्य क्षेत्रों में भी सहयोग के विस्तार को आधार प्रदान किया। उन्होंने कहा कि जिस तरह से कोरोना वायरस महामारी सामने आई, दोनों देशों के बीच संबंधों में भी तनाव बढ़ा। 


विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा सामान्य परिस्थितियां दोबारा कायम करने के लिए दोनों देशों के बीच हुए समझौतों का पूरी तरह से हर हालत में सम्मान करना होगा। उन्होंने कहा कि जहां एलएसी (वास्तविक नियंत्रण रेखा) का सवाल है तो यथास्थिति को बदलने का कोई भी एकतरफा प्रयास अस्वीकार्य है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें