फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaishankar: जयशंकर आज से दक्षिण अफ्रीका और नामीबिया के दौरे पर, ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक में लेंगे भाग

Thu, 01 Jun 2023 05:55 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

विदेश मंत्रालय के बयान के मुताबिक, विदेश मंत्री एस जयशंकर एक जून से तीन जून तक दक्षिण अफ्रीका का दौरा करेंगे। इस दौरान वह राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा से मुलाकात करेंगे। साथ ही केपटाउन में ब्रिक्स देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेंगे।
विज्ञापन
S Jaishankar - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विदेश मंत्री एस जयशंकर आज दक्षिण अफ्रीका और नामीबिया की आधिकारिक यात्रा पर रवानान होंगे। जयशंकर एक जून से छह जून तक विदेश दौरे पर रहेंगे।

विज्ञापन


विदेश मंत्रालय के बयान के मुताबिक, विदेश मंत्री केपटाउन में ब्रिक्स (ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण, अफ्रीका) विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेने के लिए एक जून से तीन जून तक दक्षिण अफ्रीका का दौरा करेंगे। इस दौरान जयशंकर दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा से मुलाकात करेंगे। साथ ही यहां उनका ब्रिक्स विदेश मंत्रियों के साथ द्विपक्षीय बातचीत का कार्यक्रम है।
विज्ञापन


देश मंत्री 4 जून से 6 जून तक नामीबिया की यात्रा पर होंगे। यह भारत के किसी भी विदेश मंत्री की नामीबिया की पहली यात्रा होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें