फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूयॉर्क: 'ग्लोबल साउथ को विकसित देशों पर विश्वास नहीं', एस जयशंकर ने भारत-अमेरिका संबंधों पर कही यह बात

Wed, 27 Sep 2023 07:27 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र को संबोधित करने के बाद मंगलवार को न्यूयॉर्क में विदेश संबंध परिषद में विदेश मंत्री एस जयशंकर पहुंचे। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि आज, भारत-अमेरिका संबंधों को प्रौद्योगिकी पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
विदेश मंत्री एस जयशंकर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र को संबोधित करने के बाद मंगलवार को न्यूयॉर्क में विदेश संबंध परिषद में विदेश मंत्री एस जयशंकर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भारत और अमेरिका के संबंधों पर खुलकर बोला है। उन्होंने कहा, अमेरिका और भारत को एक साथ मिलकर काम करने की बहुत आवश्यकता है। वाशिंगटन के लिए ऐसे साझेदारों का होना उपयोगी है, जो अमेरिका के बारे में अच्छा सोचते हो और अच्छा बोलते हो।
विज्ञापन


भारत-अमेरिका संबंधों पर ध्यान केंद्रित
सवालों का जवाब देते हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा, मुझे लगता है कि आज, भारत-अमेरिका संबंधों को प्रौद्योगिकी पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। मैं ऐसा इसलिए कह रहा हूं क्योंकि कई मायनों में दुनिया में शक्ति का संतुलन हमेशा प्रौद्योगिकी के संतुलन का एक कार्य रहा है, लेकिन आज यह और भी अधिक तीव्र है।


जयशंकर बोले, ग्लोबल साउथ में विकसित देशों के प्रति अविश्वास
उत्तर-दक्षिण विभाजन के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि ग्लोबल साउथ आज ग्लोबल नॉर्थ या विकसित देशों के प्रति अविश्वास रखता है। उन्होंने कहा, इसलिए अमेरिका के लिए ऐसे साझेदारों का होना उपयोगी है, जो स्पष्ट रूप से अमेरिका के बारे में अच्छा सोचते हो।
विज्ञापन


जयशंकर ने कहा कि जब कुछ निश्चित क्षेत्रों में निवेश में तेजी लाने और इसे वैश्विक स्तर पर बढ़ाने की बात आती है तो भारत अमेरिका का महत्वपूर्ण भागीदार हो जाता है।

जयशंकर की यह टिप्पणी उस वक्त आई जब विदेश संबंध परिषद में बातचीत के दौरान एक सवाल पर वह जवाब दे रहे थे।

अमेरिका भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार है। 2022-23 में द्विपक्षीय माल व्यापार बढ़कर 128.8 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गया, जबकि 2021-22 में यह 119.5 बिलियन अमेरिकी डॉलर था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें