फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US-India: 'पिछले चार साल सराहनीय', दोनों देशों के संबंधों को मजबूत करने में सुलिवन के योगदान पर बोले जयशंकर

Mon, 06 Jan 2025 12:26 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अमेरिका के निवर्तमान राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन दो दिन के लिए भारत आए हुए हैं। यहां वह अपने समकक्ष अजीत डोभाल और अन्य शीर्ष अधिकारियों से भी मिलेंगे। 
विज्ञापन
एस जयशंकर ने अमेरिकी एनएसए जेक सुलिवन से की मुलाकात - फोटो : एक्स/ @DrSJaishankar
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) जेक सुलिवन से नई दिल्ली में मुलाकात की। इस दौरान दोनों ने द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक सहयोग को बढ़ाने पर बात की। 

विज्ञापन


जेक सुलिवन से मिलकर हुई खुशी
भारतीय विदेश मंत्री जयशंकर ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा, 'आज सुबह नई दिल्ली में अमेरिकी एनएसए जेक सुलिवन से मिलकर खुशी हुई। हमने द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक सहयोग को और बढ़ाने पर चर्चा की। पिछले चार वर्षों के दौरान हमारे बीच हुए संवाद सराहनीय हैं। उनके व्यक्तिगत योगदान के लिए आभारी हूं, जिसने भारत-अमेरिका साझेदारी को और मजबूत किया।'

विज्ञापन


दो दिवसीय भारत की यात्रा पर अमेरिकी एनएसए 
गौरतलब है, अमेरिका के निवर्तमान राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) जेक सुलिवन पांच और छह जनवरी को भारत की यात्रा पर हैं। यहां वह अपने समकक्ष अजीत डोभाल और अन्य शीर्ष अधिकारियों से मिलेंगे। इस दौरान वे अंतरिक्ष, रक्षा, रणनीतिक प्रौद्योगिकी सहयोग और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में साझा सुरक्षा प्राथमिकताओं जैसे मुद्दों पर चर्चा करेंगे। सुलिवन, पद छोड़ने से पहले भारत की अपनी इस यात्रा के दौरान दिल्ली के भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) में भारत-केंद्रित विदेश नीति पर भाषण भी देंगे।
विज्ञापन


20 जनवरी को डोनाल्ड ट्रंप के 47वें अमेरिकी राष्ट्रपति बनने के बाद एनएसए का पद माइकल वाल्ट्ज संभालेंगे।

आईआईटी दिल्ली में युवा भारतीय उद्यमियों से मिलेंगे
व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा संचार सलाहकार जॉन किर्बी ने कहा, सुलिवन भारत के एनएसए अजीत डोभाल के साथ रक्षा, अंतरिक्ष और एआई तक के क्षेत्रों पर बात करेंगे। आईआईटी दिल्ली में सुलिवन युवा भारतीय उद्यमियों से मिल सकेंगे और द्विपक्षीय नवाचार गठबंधन मजबूती के लिए उठाए कदमों पर भाषण देंगे।

 
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें