द्वारका विधानसभा सीट उम्मीदवार
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के नतीजे का रुझान लगातार सामने आ रहा है। सुबह 8 बजे से मतगणना जारी है। आप-भाजपा में टक्कर दिखाई दे रही है। द्वारका विधानसभा सीट की बात करें तो शुरुआती रुझानों में इस सीट पर भाजपा उम्मीदवार प्रद्युम्न राजपूत आगे चल रहे थे। कुछ समय बाद आंकड़े बदले तो आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार विनय मिश्र ने बढ़त बना ली।
बता दें कि कांग्रेस उम्मीदवार आदर्श शास्त्री इससे पहले आम आदमी पार्टी से विधायक रह चुके हैं। वह आप को छोड़कर कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए थे। कांग्रेस ने आदर्श शास्त्री को मैदान में उतारा। जानिए अपडेट-
- आप उम्मीदवार विनय मिश्र लगातार आगे, 8499 वोटों से बनाई बढ़त।
- भाजपा उम्मीदवार प्रद्युम्न राजपूत दूसरे नंबर पर हैं।
- कांग्रेस उम्मीदवार आदर्श शास्त्री तीसरे नंबर पर चल रहे हैं।