फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-NCR में तेज धूल भरी आंधी, विमान सेवा पर असर

Tue, 12 Jun 2018 07:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली एनसीआर का मौसम बदल गाया है, तेज धूल भरी आंधी-तूफान से कई इलाकों में जगह-जगह बिजली गुल हो गई है। हवाएं इतनी तेज गति से चल रही हैं कि कई जगह पेड़ों को भी नुकसान हो सकता है। आंधी-तूफान की वजह से शाम में ही विजिबिलिटी कम हो गई। तेज आंधी तूफान के बाद मेट्रो और विमान सेवा पर भी असर पड़ा है। 

विज्ञापन


दिल्ली में धूल भरी आंधी की वजह से शाम 6 बजे के बाद कुछ विमानों के मार्ग में परिवर्तन करना पड़ा। दिल्ली एनसीआर में धूल भरी आंधी के बाद दिल्ली से सटे गाजियाबाद में कुछ घंटों के लिए बिजली गुल रही। 

इससे पहले उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बीते शुक्रवार को आई आंधी-तूफान में 15 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 10 अन्य घायल हो गए थे। कुछ लोगों की मौत बिजली गिरने की वजह से भी हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें