फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान! दिल्ली-एनसीआर सहित 4 राज्यों में अगले 6 घंटे मौसम नहीं रहेगा ठीक

Tue, 04 Apr 2017 12:14 PM IST
amarujala.com- Written by: राघवेंद्र मिश्र
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
भीषण गर्मी के बीच मंगलवार को अचानक मौसम ने करवट बदला है। स्काईमेट के मुताबिक, उत्तर भारत में धूलभरी आंधी चल सकती है। वहीं दिल्ली एनसीआर में अगले छह घंटे के अंदर धूलभरी आंधी के साथ बारिश हो सकती है।
विज्ञापन

  Dust & thunder storms with rain may affect parts of Delhi and NCR during next 6 hours, says Skymet — ANI (@ANI_news) April 4, 2017


वहीं, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में भी आज धूलभरी आंधी और बारिश की आशंका है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। 

  Weather change in Northern India: Dust storms & thunder showers at places in Punjab, Haryana & Rajasthan during the day, says Skymet — ANI (@ANI_news) April 4, 2017
विज्ञापन



देश के अन्य राज्यों में भी मौसम तेजी से बदल सकता है। 6 अप्रैल तक जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिस होने के आसार हैं।
  Weather change in Northern India: Dust storms & thunder showers at places in Punjab, Haryana & Rajasthan during the day, says Skymet — ANI (@ANI_news) April 4, 2017



बताते चलें कि रिपोर्ट के मुताबिक, इन तीन महीने में दिल्ली-हरियाणा का औसत तापमान, सामान्य तापमान से 1.5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहेगा। वहीं, उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में पारा सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस ऊपर होने की आशंका है।


नई दिल्ली के लिए मार्च का महीना पिछले सात साल में सबसे गर्म रहा। सोमवार को नई दिल्ली और चेन्नई का तापमान 40 डिग्री सेल्सिस रिकॉर्ड किया गया, जोकि औसत से सात अंक ऊपर है।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें