फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिछले चार साल में 2120 पाकिस्तानी, 188 अफगान और 99 बांग्लादेशियों को मिली भारतीय नागरिकता

Tue, 22 Sep 2020 04:42 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने सोमवार को बताया कि पिछले चार साल के दौरान 2,120 पाकिस्तानी, 188 अफगान और 99 बांग्लादेशियों को भारतीय नागरिकता प्रदान की गई। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने राज्यसभा में कहा कि 2017 से 17 सितंबर 2020 तक कुल 2,729 लोगों को भारत की नागरिकता दी गई।

विज्ञापन


उन्होंने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि पाकिस्तानी, अफगान और बांग्लादेशी नागरिकों के अलावा 60 अमेरिकी, 58 श्रीलंकाई, 31 नेपाली, 20 ब्रिटिश, 19 मलयेशियाई, 14 कनाडाई और 13 सिंगापुर के नागरिकों को भी इसी अवधि के दौरान भारतीय नागरिकता प्रदान की गई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें