फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान सील कर दी गई थी होटल अर्पित पैलेस की 5वीं मंजिल, बाद में चलने लगा रेस्त्रां

Tue, 12 Feb 2019 09:34 PM IST
Avdhesh Kumar भाषा, नई दिल्ली
विज्ञापन
fire in hotel
विज्ञापन
भीषण आग की चपेट में आए ‘होटल अर्पित पैलेस’ के 5वें तल का इस्तेमाल छत पर एक रेस्त्रां चलाने के लिए किया जा रहा था जो कि “अनधिकृत’ था। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि 5वीं मंजिल को ईंट की दीवार से बंद कर दिया गया था जिसके बाद अग्नि सुरक्षा संबंधी प्रमाण-पत्र जारी किया गया था। उन्होंने बताया कि बाद में छत पर एक रेस्त्रां चलाने के लिए इस दीवार को गिरा दिया गया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 5वीं मंजिल को एक्रलिक छत से ढक दिया गया था और होटल प्रबंधन इसका इस्तेमाल छत पर एक रेस्त्रां चलाने के लिए कर रहा था। साथ ही उन्होंने बताया कि आग बुझाने के दौरान वहां किचन एवं कुर्सियां मिली। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने बताया, “होटल अर्पित पैलेस को 12 दिसंबर 2014 को सुरक्षा प्रमाण-पत्र जारी किए जाने के वक्त पांचवी मंजिल को ईंट की दीवार से सील कर दिया था।”

बाद में चार दिसंबर, 2017 को डीएफएस ने फिर से निरीक्षण किया और मालिक होटल परिसर में अग्नि सुरक्षा मानकों का अनुपालन करते हुए पाया गया और इसे 24 दिसंबर 2017 से तीन साल तक के लिए गेस्टहाउस के तौर पर इस्तेमाल किए जाने के लिहाज से ठीक घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा, “स्पष्ट तौर पर 5वीं मंजिल को सील करने के लिए बनाई गई दीवार ढहा दी गई और उसका इस्तेमाल छत पर रेस्त्रां चलाने के लिए किया जाने लागा।”
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें