फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगालः विधानसभा में नेता विपक्ष की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

Wed, 08 Feb 2017 05:53 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
abdul mannan - फोटो : ANI
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल विधानसभा में हंगामे के दौरान कांग्रेस नेता अब्दुल मन्नान की अचानक तबीयत बिगड़ गई। बुधवार को विधानसभा में संपत्ति नुकसान बिल को लेकर विपक्ष हंगामा कर रहा था। इसी दौरान नेता विपक्ष अब्दुल मन्नान को स्पीकर ने बाहर जाने का आदेश दिया।
विज्ञापन


जब मार्शल उन्हें बाहर ले जा रहा थे तभी उनकी तबीयत खराब हो गई। जिसके बाद उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका उपचार चल रहा है।  

बता दें कि ममता बनर्जी की सरकार पश्चिम बंगाल में सरकारी संपत्ति के नुकसान में रोकथाम करने के लिए संपत्ति अधिनियम में बदलाव करना चाहती है। अगर नया बिल पास हो जाता है तो दंगों, उपद्रव और आगजनी के दौरान सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले लोगों को सात साल के लिए जेल भेजने का प्रावधान है। विपक्ष इस बिल में बदलाव चाहता है जिसके लिए वह हंगामा कर रहा है।     Ruckus took place in West Bengal Assembly after opposition demanded more amendments in Property Damage Bill. pic.twitter.com/xsFKHCHams — ANI (@ANI_news) February 8, 2017
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें