फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन के बीच इस गायक ने 64 दिनों के ऑनलाइन कॉन्सर्ट से जुटाए 15 लाख रुपये

Tue, 30 Jun 2020 11:21 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
विज्ञापन
Satyan Mahalingam - फोटो : ANI
विज्ञापन

देश में बढ़ते कोरोना वायरस के मामले को देखते हुए सरकार ने लॉकडाउन को लागू किया है, ताकि वायरस के प्रसार को रोका जा सके। लॉकडाउन के कारण लोगों को नौकरी गंवाने और कमाई बंद होने जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, कुछ ऐसे लोग भी हैं, जिन्होंने अपनी सूझबूझ से मुसीबत की इस घड़ी में भी नए रास्तों की तलाश की है। 

विज्ञापन


ऐसे ही एक व्यक्ति हैं, चेन्नई के प्लेबैक गायक सत्यन महालिंगम। जिन्होंने एक अनोखे तरीके से 64 दिनों के दौरान 15 लाख रुपये जमा कर लिए। देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान कई संगीतकार और गायकों को आर्थिक रूप से परेशानी झेलनी पड़ी। 


हालांकि, इस दौरान सत्यन ने हिम्मत नहीं हारी। सत्यन पहले हर महीने में 40-50 प्रोग्राम करते थे, जिससे वह 50 हजार रुपये के करीब कमाई कर लेते थे। लेकिन जब सरकार ने लॉकडाउन लागू किया तो उनकी कमाई का जरिया बंद हो गया। दरअसल, सरकार ने सभी कार्यक्रमों पर रोक लगाई हुई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Unlock 2.0: एक जुलाई से देश में लागू होगा अनलॉक-2, क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद

इस दौरान, उन्हें विचार आया कि क्यों न कार्यक्रमों का आयोजन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर किया जाए। इसके बाद उन्होंने फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर 'सत्यन उत्सव' नाम से एक नई पहल की शुरुआत की। 

इसके तहत, सत्यन ने 64 दिनों के दौरान फेसबुक और इंस्टाग्राम पर लाइवस्ट्रीम कर गाना गाया। दरअसल, उन्होंने 'म्यूजिक फॉर म्यूजिशियंस' नाम से एक अभियान की शुरुआत की है। उन्होंने इस दौरान गाना गाकर 15 लाख रुपये जमा कर लिए हैं। 
विज्ञापन


सत्यन से जब इस अभियान को लेकर बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पूरी म्यूजिक इंडस्ट्री बुरे हालात से गुजर रही है। सभी कलाकार इस समय परेशान है। सत्यन ने कहा कि ऑनलाइन प्रोग्राम कर जो पैसा जमा हुआ है, उसके जरिए म्यूजिक इंडस्ट्री के उन लोगों की मदद की जाएगी, जो लॉकडाउन में प्रभावित हुए हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें