फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Reclaim the Night: दुर्गापुर मामले पर बंगाल में रोष, आधी रात को सड़कों पर प्रदर्शन; अब तक इतनों की गिरफ्तारी

Wed, 15 Oct 2025 12:20 AM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

दुर्गापुर दुष्कर्म मामले को लेकर कोलकाता में ‘रीक्लेम द नाइट अगेन’ के तहत 100 से ज्यादा लोगों ने किया प्रदर्शन। इस बीच, पीड़िता के दोस्त समेत 6 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। आइए जानते है मामले में अब तक क्या-क्या हुआ?
विज्ञापन
‘रीक्लेम द नाइट अगेन’ के तहत कोलकाता में प्रदर्शन - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर दुष्कर्म मामले को लेकर कोलकाता में सोमवार देर रात ‘रीक्लेम द नाइट अगेन’ के तहत 100 से अधिक सामाजिक कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने प्रदर्शन किया। ये प्रदर्शन अबहया मंच नामक संगठन द्वारा आयोजित किया गया, जो आर.जी.कर मेडिकल कॉलेज में हुई रेप-हत्या के बाद गठित हुआ था।

विज्ञापन


ज्यादातर महिलाएं शामिल इस प्रदर्शन में लोगों ने ‘वी शैल ओवरकम’, ‘इंतजार है’ और ‘आर कबे’ (कब खत्म होगा यह सब) जैसे गीत गाए और महिलाओं की सुरक्षा की मांग की। प्रदर्शनकारी 8बी बस स्टैंड (जादवपुर) पर इकट्ठा हुए और अपराधियों को कड़ी सजा देने की मांग की। 

'बंगाल में महिलाओं अब भी असुरक्षित'
अबहया मंच की वुमन-ट्रांस-क्वियर यूनाइटेड विंग की प्रवक्ता और लेखिका सताब्दी दास ने कहा हमने अगस्त में आरजी कर की बहन के लिए न्याय की मांग की थी, लेकिन कुछ नहीं बदला। महिलाएं अब भी असुरक्षित हैं- चाहे मेडिकल कॉलेज के अंदर हों या बाहर। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की उस टिप्पणी की भी आलोचना की, जिसमें उन्होंने महिला छात्रों को रात में बाहर न निकलने की सलाह दी थी। उन्होंने नाराजगी जताई कि ममता बनर्जी ने अब तक पीड़िता या उसके परिवार से अस्पताल में मुलाकात नहीं की।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

‘रीक्लेम द नाइट अगेन’ के तहत कोलकाता में प्रदर्शन - फोटो : PTI
मामले में छठी गिरफ्तारी: पीड़िता का दोस्त गिरफ्तार
इसी बीच, दुर्गापुर में छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में लगातार उठ रही न्याय की मांग बीच पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इसके तहत पुलिस ने पीड़िता की दोस्त को गिरफ्तार किया है। यह इस केस में अब तक की छठी गिरफ्तारी है। आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के अनुसार, आरोपी की भूमिका संदिग्ध पाई गई, जिसके चलते उसे हिरासत में लिया गया। पुलिस के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज में आरोपी को पीड़िता के साथ 7:58 बजे कॉलेज से बाहर जाते और फिर 8:42 बजे अकेले लौटते देखा गया। इसके बाद दोनों को 9:29 बजे साथ लौटते हुए देखा गया।

पिता ने जताया था बेटी के दोस्त पर संदेह
पीड़िता के पिता ने पहले ही आरोप लगाया था कि उनकी बेटी का दोस्त इस अपराध में किसी न किसी तरह शामिल हो सकता है। उन्होंने कहा था कि मुझे पूरा यकीन है कि यह सब पहले से योजना बनाकर किया गया था। उसका दोस्त इस साजिश का हिस्सा हो सकता है।

ये भी पढ़ें:- दुर्गापुर दुष्कर्म मामला: महिला आयोग ने सीएम ममता को लिखा पत्र, पीड़िता को राहत देने के लिए की सिफारिश

मामले में अब तक क्या-क्या कार्रवाई हुई?
मामले में कमिश्नर सुनील कुमार चौधरी ने आगे बताया कि पुलिस ने अब तक घटना की जगह पर जाकर पूरी घटना को दोबारा समझने की कोशिश की है, तकनीकी और वैज्ञानिक सबूत इकट्ठा किए हैं। उन्होंने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से जरूरी सबूत जुटाए हैं, आरोपियों की डॉक्टर से जांच करवाई गई है और उनके कपड़े भी जब्त किए गए हैं। इस दौरान चौधरी ने भी बताया कि  हालांकि कुछ जरूरी रिपोर्ट्स अभी नहीं आई हैं।


कमिश्नर के अनुसार कि तकनीकी और वैज्ञानिक सबूतों और पीड़िता के बयान के आधार पर यह सामने आया है कि एक आरोपी ने उससे शारीरिक संबंध बनाने की जबरदस्ती की थी। बाकी लोगों की भूमिका की जांच चल रही है। उन्होंने यह भी कहा कि पीड़िता का दोस्त, जो घटना के समय मौके पर मौजूद था, उसकी भूमिका भी पूरी तरह साफ नहीं है। उसे कई बार पूछताछ के लिए बुलाया गया और अब शक के आधार पर उसकी गिरफ्तारी की गई है।

ये भी पढ़ें:- Durgapur Case: बंगाल में भाजपा का 'ऑपरेशन लाल मिर्च', आत्मरक्षा के लिए महिलाओं को बांटा चिली पाउडर

क्या है पूरा घटनाक्रम
गौरतलब है कि बंगाल से एक बार फिर इंसानियत पर सैकड़ों सवाल करना वाला ये घिनौना कृत्य शुक्रवार रात का है। जब दुर्गापुर के एक निजी मेडिकल कॉलेज में पढ़ने वाली ओडिशा की रहने वाली छात्रा अपने एक दोस्त के साथ बाहर खाना खाने गई थी। इसी दौरान जब वो वापस आ रही थी, तब आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। फिलहाल पीड़िता का इलाज पास के अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें