पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में छात्रा से गैंगरेप मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पीड़िता की दोस्त को गिरफ्तार किया है। यह मामले में छठी गिरफ्तारी है। अब तक पांच आरोपियों की पहचान तकनीकी व फॉरेंसिक जांच से हुई है। पीड़िता का छीना गया मोबाइल भी बरामद हुआ है। आइए जानते है मामले में अब तक क्या-क्या हुआ?
पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में लगातार उठ रही न्याय की मांग बीच पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इसके तहत पुलिस ने पीड़िता की दोस्त को गिरफ्तार किया है। यह इस केस में अब तक की छठी गिरफ्तारी है। आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के अनुसार, आरोपी की भूमिका संदिग्ध पाई गई, जिसके चलते उसे हिरासत में लिया गया।
मामले में आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नर सुनील कुमार चौधरी ने बताया कि अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनकी मौके पर मौजूदगी की पुष्टि तकनीकी और फैरेंसिक जांच के दौरान हुई। आरोपियों से पीड़िता का मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है, जिसे वारदात के दौरान छीना गया था।
मामले में अब तक क्या-क्या कार्रवाई हुई?
मामले में कमिश्नर सुनील कुमार चौधरी ने आगे बताया कि पुलिस ने अब तक घटना की जगह पर जाकर पूरी घटना को दोबारा समझने की कोशिश की है, तकनीकी और वैज्ञानिक सबूत इकट्ठा किए हैं। उन्होंने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से जरूरी सबूत जुटाए हैं, आरोपियों की डॉक्टर से जांच करवाई गई है और उनके कपड़े भी जब्त किए गए हैं। इस दौरान चौधरी ने भी बताया कि हालांकि कुछ जरूरी रिपोर्ट्स अभी नहीं आई हैं।
अब समझिए क्या है पूरा घटनाक्रम