दुर्गापुर में एमबीबीएस छात्रा से दुष्कर्म मामले में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान पर भाजपा विधायक अग्निमित्रा पॉल ने तीखा हमला किया। पॉल ने कहा, सीसीटीवी फुटेज से पता चलता है लड़की रात 8 बजे बाहर निकली थी, 12 बजे का बयान झूठ है। उन्होंने ममता सरकार पर महिलाओं की सुरक्षा में विफलता और अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया।
पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में एमबीबीएस की छात्रा के साथ दुष्कर्म के मामले ने पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया है। इस घटना ने एक बार फिर ममता सरकार में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सैकड़ों सवाल खड़े होने है। हालांकि इन सबके बीच विवाद और ज्यादा तब बढ़ गया जब सीएम ममता ने मामले में प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि लड़की रात के 12 बजे कॉलेज से बाहर कैसे आ गई? सीएम के इस बयान पर भाजपा ने जमकर निशाना साधा।
ममता के बयान पर पॉल का तीखा पलटवार
अग्निमित्रा पॉल ने गुस्से में कहा कि तो क्या अब महिलाएं रात में बाहर नहीं निकल सकतीं? डॉक्टर, नर्स, आईटी सेक्टर की महिलाएं क्या काम पर न जाएं? ये तालिबानी सोच है। उन्होंने आरोप लगाया कि ममता सरकार दुष्कर्मियों को बचाती है क्योंकि वे टीएमसी के कैडर होते हैं जिन्हें चुनावों में डर फैलाने और बूथ लूटने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। भाजपा विधायक ने कहा कि हमें आपके ₹1000 वाले लक्ष्मी भंडार की जरूरत नहीं, हमें इज्जत चाहिए। उन्होंने कहा कि 2026 के चुनावों में बंगाल की महिलाएं इसका जवाब देंगी।
बता दें कि बंगाल से एक बार फिर इंसानियत पर सैकड़ों सवाल करना वाला ये घिनौना कृत्य शुक्रवार रात की है। जब दुर्गापुर के एक निजी मेडिकल कॉलेज में पढ़ने वाली ओडिशा की रहने वाली छात्रा अपने एक दोस्त के साथ बाहर खाना खाने गई थी। इसी दौरान आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। फिलहाल पीड़िता का इलाज पास के अस्पताल में चल रहा है।