प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को पश्चिम बंगाल के लोगों के लिए दुर्गा पूजा के अवसर एक विशेष शुभेच्छा संदेश जारी करेंगे। जिसके सीधा प्रसारण 294 विधानसभा सीटों के सभी बूथों किया जाएगा। वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से गुरुवार दोपहर 12 बजे राज्य में दुर्गा पूजा उत्सव की शुरुआत के मौके पर लोगों को ‘पूजोर शुभेच्छा’ (पूजा की शुभेच्छा) कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री संबोधन देंगे।
वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से गुरुवार दोपहर 12 बजे राज्य में दुर्गा पूजा उत्सव की शुरुआत के मौके पर लोगों को ‘‘पूजोर शुभेच्छा’’ कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री संदेश देंगे। भाजपा सूत्रों ने बताया कि राज्य के 78,000 मतदान केंद्रों में प्रत्येक केंद्र पर 25 से अधिक कार्यकर्ता या समर्थक उचित दूरी का पालन करते हुए इस कार्यक्रम को देखेंगे और सुनेंगे।