ऐसे में अब नक्सलियों ने ग्रामीण क्षेत्रों को निशाना बनाया है। इन गांवों में जो लोग इनकी सप्लाई चेन जारी रखने में मदद करते थे, अब उन्हीं के जरिए लोगों को धमकी दिलाई जा रही है कि वे अनाज और दूसरा राशन एकत्रित कर गांव के बाहर रख दें।
इसके अलावा हर घर से दो सौ रुपये भी मांगे जा रहे हैं। सुरक्षाबलों के अनुसार, जो लोग ऐसा नहीं करते, नक्सली रात को वहां पहुंचकर लूटमार करने लगते हैं। दंतेवाड़ा के एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव के अनुसार, लॉकडाउन की वजह से चूंकि नक्सलियों की सप्लाई चेन प्रभावित हुई है, इसलिए वे बौखला गए हैं।
इसी के चलते वे ग्रामीणों का राशन लूट रहे हैं। अरनपुर, बारसूर और कटेकल्याण थाना क्षेत्र से राशन लूटने की शिकायतें मिली हैं। हालांकि ये कोई तीन क्षेत्रों की बात नहीं है, हमें सूचना मिली है कि ये लूटपाट बड़े पैमाने पर हो रही है।