फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल में शौचालय न होने की वजह से नई-नवेली दुल्हन ने किया घर छोड़ने का ऐलान

Sat, 07 Jul 2018 05:57 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
बरातगाढ़ा के लोहरपुरवा गांव में घर में शौचालय न होने से नाराज नई नवेली बहू ने ससुराल छोड़ मायके जाने का फैसला कर लिया। उसने कहा कि जब तक शौचालय नहीं बन जाता वह ससुराल वापस नहीं आएगी। बहू के इस फैसले से परिवार में हड़कंप मच गया। परिवार के लोग उसे समझाने में जुट गए, लेकिन बहू अपनी जिद पर अड़ी रही। देर शाम घर व गांव की महिलाओं के समझाने और जल्द शौचालय निर्माण कराने के आश्वासन पर बहू ससुराल में रहने को तैयार हुई।
विज्ञापन

 
फरेंदा विकास खंड के बरातगाढ़ा के टोला लोहरपुरवा निवासी रघुनाथ के बेटे शिवचरन का विवाह 7 मार्च 2018 को भैसहिया के टोला त्रिमुहानी निवासी श्रीभागवत की बेटी सुनीता के साथ हुआ था। सुनीता इंटरमीडिएट तक पढ़ी है। वह पंचायत चुनाव भी लड़ चुकी है। विवाह के पूर्व उसने शर्त रखी थी कि शौचालय बनने के बाद ही शादी करेगी। सुनीता का कहना है कि ससुराल के लोगों ने वादा किया था कि शादी के तुरंत बाद शौचालय बनवा लेंगे।

चार माह बीतने के बाद भी शौचालय नहीं बनने से सुनीता काफी नाराज थी। उसे मजबूरी में शौच के लिए बाहर जाना पड़ता था। इस वजह से उसने शुक्रवार को ससुराल छोड़ने का फैसला कर लिया, लेकिन लोगों के समझाने और शौचालय निर्माण के आश्वासन पर मान गई। शिवचरन ने बताया कि शौचालय बनवाने के लिए ग्राम प्रधान व सचिव से कई बार कहा, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। घर के बगल में शौचालय निर्माण शुरू भी कराया था, लेकिन गांव के कुछ लोगों विवादित जमीन बताकर काम बंद करा दिया। शिवचरन ने कहा कि उसने तहसील दिवस में भी शिकायत की थी, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।  इस सबंध में एडीओ पंचायत गुलाब पाठक ने कहा कि बहू की मांग जायज है। मामले की जांच करा कर तत्काल शौचालय का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें