फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब इंजन वाले विमानों की उड़ान रोके जाने से 47 फ्लाइट्स रद्द, किराया महंगा

Tue, 13 Mar 2018 10:29 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को अहमदाबाद से कोलकाता वाया लखनऊ जाने वाली इंडिगो विमान संख्या 6ई-244 के इंजन संख्या-2  का इंजन हवा में फेल हो गया था। जिसके बाद विमान की अहमदाबाद एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग करवानी पड़ी थी। इस मामले के बाद विमानन नियामक डीजीसीए ने एक खास सीरीज के ‘प्रैट एण्ड व्हिटनी’ इंजन वाले 11 ए320 नियो विमानों की उड़ानों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। इन इंजनों में उड़ान के दौरान फेल होने की कुछ घटनायें सामने आई हैं। जिसकी वजह से इंडिगो की 47 उड़ाने रद्द कर दी गई हैं।

विज्ञापन


इससे पहले डीजीसीए ने प्रैट एण्ड व्हिटनी इंजन वाले कुछ विमानों की उड़ान पर रोक लगा दी थी। जिसमें 11 विमानों में से आठ का संचालन इंडिगो और तीन का संचालन गो एयर करती है। इसके अलावा दिल्ली-मुंबई का किराया 15 हजार रुपए से भी ज्यादा हो गया है। इसकी वजह से यात्रियों को परेशानी हो सकती है। यानी अब आपको दिल्ली से मुंबई की यात्रा करने के लिए अपनी जेब और ढीली करनी पड़ेगी।

बता दें कि इंडिगो के ए320 नियो विमान का इंजन आसमान में फेल हो जाने की घटना के कुछ ही घंटे बाद विमानन नियामक ने यह निर्णय लिया। विमान संचालन में सुरक्षा का हवाला देते हुए डीजीसीए ने कहा कि ईएसएन-450 से अधिक क्षमता वाले ‘प्रैट एण्ड व्हिटनी’ 1100 इंजन से लैस ए320 नियो विमानों की उड़ान पर तुरंत प्रभाव से रोक लगा दी गई है। 
विज्ञापन


नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने एक विज्ञप्ति में इंडिगो और गो एयर दोनों से कहा गया है कि वे इन इंजनों को नहीं लगाएं। ये इंजन उनके पास स्टॉक में अतिरिक्त संख्या में उपलब्ध हैं। नियामक ने कहा है कि वह इस मुद्दे पर सभी संबंधित पक्षों के साथ संपर्क में रहेगा। जब यूरोपीय नियामक ईएएसए और प्रैट एण्ड व्हिटनी इस मुद्दे का समाधान करेंगे तभी वह भी स्थिति की समीक्षा करेगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें