फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सस्ते मोबाइल डेटा की वजह से पोर्न देखने में 75 फीसदी इजाफा 

Sat, 03 Jun 2017 02:30 PM IST
amarujala.com- Submitted by: अभिषेक तिवारी
विज्ञापन
porn
विज्ञापन
पिछले दो दशकों में पोर्न इंडस्ट्री के वेब सर्चिंग और वीडियो फॉरमेट में काफी इजाफा हुआ है। इकोनॉमिक्स टाइम्स की खबर के मुताबिक पिछले दो दशकों में वेब सर्चिंग, वीडियो फॉरमेट तथा रूम्स चैट जैसी सेवाओं में खासी बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन


वैश्विक स्तर पर उपभोक्ताओं को जोड़ने के लिए तकनीकी को श्रेय दिया जाता है। खबर के मुताबिक सस्ते मोबाइल डाटा का भी इसमें योगदान है। लोगों के मोबाइल फोन पर पोर्न देखने की वजह से भारत के दूरसंचार इंडस्ट्री ने अपनी डाटा सेवाएं सस्ती कर दी हैं। 

वीडियो देखने पर नजर रखने वाली संस्था विडूली की रिपोर्ट के मुताबिक डेटा दरों में भारी गिरावट के चलते पोर्न देखने में 75 फीसदी बढ़ोतरी हुई है। बता दें कि भारतीय टेलीकॉम सेक्टर में कदम रखने वाली रिलायंस जियो कंपनी ने अन्य टेलीकॉम कंपनियों की तुलना में काफी कम दाम में डेटा सर्विस दे रही है। जिससे अन्य टेलीकॉम कंपनियां भी मजबूर होकर अपने डेटा रेट्स कम कर रही हैं।
विज्ञापन


यह पोर्न देखने में हुई बढ़ोतरी का मुख्य कारण है। वीडियो देखने पर नजर रखने वाली संस्था विडूली के आंकड़े बताते हैं कि लोग विडियो डाउनलोड करने की बजाय ऑनलाइन देखना ज्यादा पसंद कर रहे हैं। जिनमेें बड़े शहरों के लोग सबसे आगे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें