फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोरदार स्वागत से गदगद दिनाकरन बोले- मैं अब भी हूं एआईएडीएमके का सर्वेसर्वा

Sat, 03 Jun 2017 02:23 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक तिवारी
विज्ञापन
टीटीवी दिनकरण - फोटो : ANI
विज्ञापन
चुनाव आयोग को रिश्वत देने की कोशिश के आरोप में घिरे अन्नाद्रमुक नेता टीटीवी दिनाकरन ने कहा है कि वह अभी भी पार्टी के मामलों में शामिल हैं और बिना उनकी सहमति के कोई फैसला नहीं होगा।
विज्ञापन


एक महीने पहले उन्होंने यह घोषित किया था कि वह अन्नाद्रमुक (अम्मा) से खुद को दूर कर रहे हैं। आज उन्होंने कहा है कि वह पार्टी के डिप्टी महासचिव का काम जारी रखेंगे। गौरतलब है कि दो दिन पहले ही दिल्ली की एक अदालत ने टीटीवी दिनाकरन और उनके सहयोगी को जमानत दी है।

दिनाकरन और उनके साथी मल्लिकार्जुन को दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट ने 5 लाख के बॉन्ड पर जमानत दे दी है। हालांकि, वे देश छोड़कर न जा पाए, इसलिए कोर्ट ने उनके पासपोर्ट जब्त कर लिए है। जिसके बाद उन्होंने चेन्नई एयरपोर्ट पर मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि वह पार्टी के डिप्टी महासचिव के रूप में काम जारी रखेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किसी को भी पार्टी के पद से उन्हें हटाने की शक्तियां नहीं मिलीं हैं। आगे दिनाकरनक ने कहा कि उन्हें हटाने का अधिकार सिर्फ उनकी मौसी और पार्टी के महासचिव वी के शशिकला के पास है। आपको बता दें कि चुनाव आयोग के अधिकारियों को रिश्वत दिए जाने की कोशिश के आरोप में उन्हें दिल्ली पुलिस ने 25 अप्रैल को गिरफ्तार किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें