फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामजस कॉलेज विवादः डीयू के दो छात्रों ने पुलिसवालों के खिलाफ HC में दाखिल की याचिका

Wed, 01 Mar 2017 10:04 AM IST
amarujala.com {written by: संदीप भट्ट}
विज्ञापन
विज्ञापन
रामजस कॉलेज विवाद में दिल्ली विश्वविद्यालय के दो लॉ स्टूडेंट्स ने छात्रों और पत्रकारों के साथ कथित बदसलूकी करने वाले पुलिसवालों के खिलाफ HC में जनहित याचिका दाखिल की है। रामजस कॉलेज विवाद को लेकर दिल्ली विवि के छात्रों और कई लोगों ने एबीवीपी के खिलाफ सड़क पर उतरे और विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस पर आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान कुछ पुलिस कर्मियों ने छात्रों और पत्रकारों के साथ बदसलूकी की। इसी मामले को लेकर बुधवार को दिल्ली विश्वविद्यालय के लॉ के दो छात्रों ने दिल्ली हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दाखिल की है।
विज्ञापन

  2DU law students filed PIL in Delhi HC seeking action agnst policemen who allegedly assaulted students&journalists during protest in #Ramjas pic.twitter.com/ApvIXLzRZ7 — ANI (@ANI_news) March 1, 2017

  मालूम हो कि करगिल में शहीद हुए कैप्टेन मनदीप सिंह की बेटी गुरमेहर कौर और डीयू रामजस कॉलेज की छात्रा ने पिछले साल युद्ध के खिलाफ अपना एक 36 स्लाइड का वीडियो संदेश सोशल मी‌डिया के माध्यम से जारी किया। वीडियो में उन्होंने पोस्टरों के जरिए अपनी बात कही।
विज्ञापन


उन्हीं पोस्टरों में से एक में लिखा था कि मेरे पिता को पाकिस्तान ने नहीं बल्कि जंग ने मारा। उनके इस पोस्टर को सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। जिस पर पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीट किया और उनके ट्वीट के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। गुरमेहर कौर को रेप करने तक की धमकी दी गई जिसके बाद मामला और बढ़ गया।गुरमेहर कौर के पोस्टर को को लेकर सोशल मीडिया के जरिए उठा विवाद अब सड़क पर आ गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें