फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलकाता : नशे में धुत एक शख्स ने बेटे पर फेंका बम, धमाके में गंवाई खुद की जान

Sat, 30 Jan 2021 01:29 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
विस्फोट - फोटो : twitter
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता शुक्रवार रात नशे में धुत एक शख्स ने अपने बेटे से लड़ाई के दौरान उसपर  बम से हमला कर दिया। इस हमले में बुरी तरह घायल होने के बाद शख्य की मौत हो गई। वहीं बेटे का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस इस मामले की बारीकी से छानबीन कर रही है कि आखिर व्यक्ति के पास बम कहां से आया।

विज्ञापन


यह घटना नॉर्थ कोलकाता के काशीपुर रोड का है,  जहां 65 वर्षीय शेख मतलाब अक्सर नशे में धुत होकर अपने घर आता था। स्थानीय लोगों के मुताबिक, शुक्रवार को भी वह नशे में धुत होकर घर आया,  जिसके चलते उसकी अपने बेटे शेख नजीर से कहासुनी शुरू हो गई।  शेख नजीर एक फैक्ट्री में काम करता है।  देखते ही देखते ये कहासुनी हाथापाई में बदल गई और इसने हिंसक रूप ले लिया। 
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हाथापाई के दौरान शेख मतलाब ने अपने बेटे शेख नजीर पर क्रूड बम से हमला कर दिया।  नजीर ने अपने हाथों से इस बम को रोकने की कोशिश की,  लेकिन उससे पहले ही बम विस्फोट हो गया। विस्फोट होने के बाद पिता-पुत्र दोनों बुरी तरह घायल हो गए।
विज्ञापन

धमाके की आवाज सुनकर पड़ोसियों ने मौके पर पहुंचे , जहां से घायल बाप-बेटे को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में इलाज के दौरान शेख मतलाब की मौत हो गई। जबकि बम विस्फोट में शेख नजीर ने अपनी उंगलियां गंवा दीं।  नजीर की गंभीर हालत देखते हुए उसे एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

मामले की जांच में जुटी पुलिस 
इस घटना के बाद से कोलकाता पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर शेख मतलाब के पास ये बम कहां से आया। इसके लिए आसपास के स्लम एरिया में तलाशी अभियान चलाया गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मतलाब का पुराना क्रिमिनल बैकग्राउंड है।  हालांकि ये बम अब उसके पास कहां से आया यह जांच का विषय है।  फिलहाल तलाशी में कोई और बम नहीं मिला है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें