फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime News: एनसीबी की इमारत से कूदकर ड्रग डीलर ने की आत्महत्या, मेडिकल चेकअप के लिए ले जाते समय हुई घटना

Sat, 22 Oct 2022 06:19 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

उसी दौरान वह इमारत की तीसरी मंजिल से कूद गया। आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चेन्नई में एक ड्रग डीलर ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की इमारत के तीसरे माले से कूदकर आत्महत्या कर ली। एनसीबी ने शुक्रवार को मृतक को करनोदई टोल प्लाजा के पास से 48,300 किलोग्राम ड्रग के साथ गिरफ्तार किया था। घटना के दौरान आरोपी मृतक रायप्पा राजू एंथोनी को एनसीबी की टीम मेडिकल जांच कराने के लिए ले जा रही थी। 
विज्ञापन


तीसरे माले से लगाई छलांग
उसी दौरान वह इमारत की तीसरी मंजिल से कूद गया। आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

जांच के दौरान मृतक के पास से मिली थी ड्रग्स
एनसीबी अधिकारियों के मुताबिक, एक सूचना के आधार पर चेन्नई में करनोदई टोल प्लाजा के पास एक वाहन को रोका गया था। तलाशी के दौरान आरोपी मृतक रायप्पा राजू एंथोनी से ड्रग जब्त की गई थी। जिसके बाद टी10 थिरुमुलाइवोयल पुलिस स्टेशन में उसके खिलाफ ड्रग रखने का मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन


मजिस्ट्रेट के सामने किया जाना था पेश
इस मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट अंबत्तूर को जांच करने के लिए एक अनुरोध भेजा गया था। मजिस्ट्रेट के सामने पेश करने के लिए एनसीबी के अधिकारी उसे लेकर जा रहे थे। मेडिकल चेकअप कराने के बाद उसे पोन्नेरी की अदालत के सामने पेश किया जाना था। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें