फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र में शराब कंपनियों को पानी की सप्लाई हो सकती है बंद

Sun, 17 Apr 2016 01:59 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला,मुंबई
विज्ञापन
- फोटो : BBC
विज्ञापन
महाराष्ट्र में भीषण सूखे के चलते शराब कंपनियों को की जाने वाली पानी की आपूर्ति बंद हो सकती है। शनिवार को राज्य के जल संसाधन मंत्री गिरीश महाजन ने यह संकेत दिया। उन्होंने कहा कि इस संबंध में जांच रिपोर्ट जल्द ही आने वाली है। रिपोर्ट आने के बाद ही शराब कंपनियों को पानी की सप्लाई बंद करने का निर्णय लिया जाएगा। इससे पहले शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने भी इन कंपनियों को पानी की सप्लाई बंद करने की मांग की। हालांकि राज्य की महिला व बाल विकास मंत्री पंकजा मुंडे ने इसका विरोध किया।
विज्ञापन


महाराष्ट्र में मराठवाड़ा सबसे ज्यादा सूखा प्रभावित क्षेत्र है। इसी क्षेत्र के औरंगाबाद में अधिकतर बीयर और शराब की कंपनियां हैं। बीते बृहस्पतिवार को विधानसभा में भी शराब कंपनियों को पानी बंद करने की मांग उठी थी। शनिवार को शिवसेना अध्यक्ष ने भी यह मांग उठाई। जबकि इसका विरोध करते हुए पंकजा मुंडे ने कहा कि शराब की कंपनियों को पीने का पानी नहीं दिया जाता। पंकजा ने कहा कि शराब कंपनियों में इंडस्ट्री के लिए रिजर्व पानी मुहैया कराया जाता है। पानी की आपूर्ति बंद होने से कंपनी पर नहीं बल्कि मजदूरों और कर्मचारियों को इसका नुकसान उठाना पड़ेगा।

इससे पहले कांग्रेस के विधायक अब्दुल सत्तार ने कहा था कि शराब बनाने वाली कंपनियां अधिक मात्रा में पानी का इस्तेमाल करती हैं। इसलिए पानी की समस्या को देखते हुए इन कंपनियों को तीन महीने के लिए पानी की आपूर्ति बंद कर देना चाहिए। औरंगाबाद को महाराष्ट्र की बीयर कैपिटल कहा जाता है। यहां किंगफिशर के अलावा फास्टर, कर्ल्सबर्ग और अन्य प्रतिष्ठित कंपनियों के कारखाने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें