फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: जलमग्न खेतों में गन्ने की फसल को कीटों-रोगों से बचाने की पहल, ड्रोन से किया जा रहा कीटनाशकों का छिड़काव

Tue, 26 Aug 2025 02:22 PM IST
संध्या न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

यूपी में  गन्ना विकास विभाग ने जलमग्न गन्ना खेतों में रोग व कीट से बचाव के लिए ड्रोन से कीटनाशक का छिड़काव किया जा रहा है। इस काम के लिए कुल 329 ड्रोन लगाए गए हैं। 24218 हेक्टेयर क्षेत्रफल में कीटनाशक छिड़काव का काम पूरा हो गया है। 

विज्ञापन
गंगा की फसल का सर्वे करते जिला गन्ना अधिकारी। (प्रतीकात्मक) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी में गन्ना फसल के बचाव के लिए गन्ना विकास विभाग ने कमर कस ली है। विभाग जलमग्नता, रोग व कीट के नियंत्रण पर जोर दे रहा है। मुख्यालय स्तर से सभी परिक्षेत्र के उप गन्ना आयुक्तों, जिला गन्ना अधिकारियों, चीनी मिल के प्रबंधकों को प्रतिदिन फील्ड में भ्रमण करने, रोग व कीट से प्रभावित गन्ना फसल के बचाव के लिए किसानों से संवाद स्थापित करने को कहा गया है। इसके साथ ही ड्रोन से आवश्यक दवाओं का छिड़काव व नियंत्रण कराने के निर्देश भी दिये गये हैं।

विज्ञापन


329 ड्रोन से 24218 हेक्टेयर गन्ना क्षेत्रफल में किया जा चुका दवाओं का छिड़काव
गन्ना विकास विभाग के मुताबिक, 329 ड्रोन का उपयोग कर लगभग 24218 हेक्टेयर गन्ना क्षेत्रफल में दवाओं का छिड़काव कार्य किया जा चुका है। लगातार भारी वर्षा से जलमग्नता के कारण कई क्षेत्रों में गन्ना फसल प्रभावित हुई है, जिससे गन्ने के पौधों की जड़ों में सड़न, कीट व रोग का प्रभाव तथा जंगली जानवरों के कारण जानमाल की क्षति बढ़ गयी है। वर्तमान में चीनी मिलें किसानों को रोग व कीट से बचाव के लिए लाइट ट्रैप मशीनें भी उपलब्ध करा रहीं हैं।

कीटनाशकों का समय से छिड़काव करें किसान
गन्ना विकास विभाग ने किसानों को सुझाव दिया है कि बाढ़ क्षेत्रों में गन्ना फसल को सफेद मक्खी, पोक्का बोइंग, जड़ बेधक, चोटी बेधक, रेड रॉट एवं हानिकारक कीटों से बचाव के लिए वैज्ञानिकों द्वारा संस्तुत कीटनाशकों का समय से छिड़काव करें। गन्ना खेतों में लगने वाले रोग व कीट नियंत्रण हेतु जानकारी, जंगली जानवरों से जान-माल की सुरक्षा से संबंधित जानकारी/सुझाव विभागीय टोल फ्री नम्बर 18001213203 पर दर्ज करा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें