फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Garuda Aerospace: ISRO से मिले पहले ऑर्डर से स्टार्टअप कंपनी उत्साहित; अंतरिक्ष-तकनीक में अपार अवसरों पर नजरें

Thu, 11 Apr 2024 03:13 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने स्टार्टअप कंपनी- गरुड़ एयरोस्पेस को पहला ऑर्डर दिया है। देश की शीर्ष संस्था से मिले पहले ऑर्डर को लेकर गरुड़ एयरोस्पेस बेहद उत्साहित है। पहला ऑर्डर मिलने के बाद स्टार्टअप कंपनी की नजरें अब अंतरिक्ष जगत में अपार संभावनाओं पर टिकी हैं।
विज्ञापन
ड्रोन के स्टार्टअप- गरुड़ को इसरो से मिला पहला ऑर्डर - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ड्रोन बनाने वाली स्टार्टअप कंपनी- गरुड़ एयरोस्पेस को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) की तरफ से पहला ऑर्डर मिला है। इस अहम साझेदारी के एलान को नए युग की शुरुआत माना जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसरो गरुड़ एयरोस्पेस के अत्याधुनिक क्वाडकॉप्टर ड्रोन खरीदने की योजना बना रहा है। अंतरिक्ष जगत में नवाचार के नए युग की शुरुआत को लेकर ड्रोन निर्माता- गरुड़ एयरोस्पेस ने इसरो के साथ साझेदारी को अहम करार दिया। इसरो से मिले पहले ऑर्डर को अंतरिक्ष-तकनीक की दुनिया में नई शुरुआत और साझेदारी को मील का पत्थर बताते हुए गरुड़ एयरोस्पेस ने कहा, अत्याधुनिक ड्रोन तकनीक इसरो के कई परिचालनों में क्रांति ला सकता है। खबरों के मुताबिक गरुड़ एयरोस्पेस के क्वाडकॉप्टर ड्रोन मशीन लर्निंग और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) जैसे फीचर्स से लैस है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें