फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime: 'शेयर-ऑनलाइन जुए में लाखों गंवाकर कातिल बना दोस्त'; छात्रा की हत्या और शव जलाने के मामले में पुलिस

Thu, 11 Apr 2024 03:02 AM IST
यशोधन शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि तीनों आरोपी कर्ज में डूबे हुए थे। उन्हें पैसे की जरूरत थी, और इसलिए उन्होंने सूडे का अपहरण करने और उसके माता-पिता से पैसे वसूलने की योजना बनाई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के पुणे में 22 वर्षीय छात्रा भाग्यश्री सुडे की हत्या मामले में पुलिस ने एक और अपडेट जारी किया है। बुधवार को विभाग ने बताया कि छात्रा की हत्या एक पूर्व नियोजित अपराध था। उसके अपहरणकर्ता हमेशा से उसे मारने की फिराक में थे और शव को ठिकाने लगाने के लिए एक गड्ढा भी खोद दिया था।
विज्ञापन


कर्ज में डूबे थे आरोपी
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि तीनों आरोपी कर्ज में डूबे हुए थे। उन्हें पैसे की जरूरत थी, और इसलिए उन्होंने सूडे का अपहरण करने और उसके माता-पिता से पैसे वसूलने की योजना बनाई। जांच के अनुसार, जहां मुख्य आरोपी शिवम फुलावले ने शेयर बाजार में पैसा खो दिया था और कर्ज में डूबा हुआ था, वहीं अन्य आरोपी ने ऑनलाइन रमी में काफी पैसा खो दिया था।

क्या था पूरा मामला
बता दें कि सुडे का उसके कॉलेज मित्र फुलावले, सुरेश इंदुरे और सागर जाधव ने 30 मार्च को पुणे शहर के विमान नगर इलाके से कथित तौर पर अपहरण कर लिया था। जांच में पाया गया कि अपहरण के कुछ ही घंटों के भीतर उसकी मौत हो गई, क्योंकि आरोपियों ने उसके मुंह और नाक पर टेप लगा दिया था और जब उसने विरोध किया, तो उनमें से एक ने उसका मुंह बंद कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।  इसके बाद उसके शव को अहमदनगर सिटी के बाहरी इलाके में दफना दिया। 
विज्ञापन


आरोपियों ने हत्या के बाद पीड़िता के परिजनों से नौ लाख रुपये की फिरौती मांगी। परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने शक के आधार पर तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया और जब सख्ती से पूछताछ की तो तीनों ने अपना अपराध कबूल कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने छात्रा का शव बरामद कर लिया है। फिलहाल तीनों आरोपी 15 अप्रैल तक पुलिस कस्टडी में हैं। 
विज्ञापन





 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें