फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल व स्वच्छता सचिव परमेश्वरन अय्यर ने दिया इस्तीफा

Tue, 28 Jul 2020 08:20 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
परमेश्वरन अय्यर(फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

पेयजल एवं स्वच्छता सचिव परमेश्वरन अय्यर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। कार्मिक मंत्रालय के सोमवार को जारी आदेश के अनुसार कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने 21 अगस्त, 2020 से उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।

विज्ञापन


यूपी कैडर के 1981 बैच के रिटायर्ड आईएएस अधिकारी को इस साल फरवरी में दूसरी बार एक साल का सेवा विस्तार दिया गया था और उनका कार्यकाल 30 अप्रैल, 2021 तक था। स्वच्छता मामले के विशेषज्ञ अय्यर को 2016 में संविदा के तहत नियुक्त किया गया था।

सरकार का महत्वाकांक्षी स्वच्छ भारत कार्यक्रम अय्यर की अगुवाई में चलाया गया था। पूर्व आईएएस अधिकारी ने 2009 में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली थी। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र में भी ग्रामीण जल स्वच्छता विशेषज्ञ के तौर पर काम किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें