फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DRI: मुंबई हवाईअड्डे पर डीआरआई की बड़ी कार्रवाई, 15 करोड़ के नशीले पदार्थ जब्त; दो गिरफ्तार

Sun, 20 Aug 2023 02:29 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

राजस्व खुफिया निदेशालय के एक अधिकारी ने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर अदीस अबाबा से मुंबई आए एक यात्री को शुक्रवार को हवाई अड्डे पर रोका गया। इसके बाद जांच की गई तो उसके पास से 1,496 ग्राम सफेद पाउडर बरामद हुआ। 
विज्ञापन
Arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक भारतीय यात्री से लगभग 15 करोड़ रुपये की कीमत का सफेद पाउडर जब्त किया गया है। इसे कोकीन बताया जा रहा है। 

1,496 ग्राम सफेद पाउडर मिला

विज्ञापन

राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर अदीस अबाबा से मुंबई आए एक यात्री को शुक्रवार को हवाई अड्डे पर रोका गया। इसके बाद जांच की गई तो उसके पास से 1,496 ग्राम सफेद पाउडर बरामद हुआ। उन्होंने कहा कि इस नशीले पदार्थ को कोकिन बताया जा रहा है। इसकी कीमत लगभग 15 करोड़ रुपये है।

अधिकारियों ने बिछाया जाल
इसके अलावा, पकड़े गए यात्री से पूछताछ और निगरानी के आधार पर डीआरआई अधिकारियों ने जाल बिछाया और नशीला पदार्थ लेने आई महिला को भी गिरफ्तार कर लिया। 

अधिकारी ने कहा कि युगांडा की रहने वाली एक महिला नवी मुंबई के वाशी में मादक पदार्थ लेने आई थी। तभी उसे पकड़ लिया गया। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें