फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: DRI ने हवाई अड्डे पर 70 करोड़ की सात किलोग्राम कोकीन जब्त की; दो विदेशी सहित चार गिरफ्तार

Tue, 17 Oct 2023 10:59 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

Maharashtra: डीआरआई ने मंगलवार को मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर तस्करी के प्रयासों को नाकाम कर दिया है। एजेंसी दो विदेशी नागरिकों सहित चार को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने मंगलवार को मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर तस्करी के प्रयासों को नाकाम कर दिया है। एजेंसी दो विदेशी नागरिकों सहित चार को गिरफ्तार किया है। उनसे सत्तर करोड़ रुपये की कीमत का सात किलोग्राम कोकीन बरामद किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि डीआरआई की मुंबई क्षेत्रीय इकाई ने एक आरोपी के पास से पांच गोलियों के साथ एक बंदूक भी बरामद की, जो कानूनी दस्तावेज पेश नहीं कर सका। हथियार को स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया है। ये चारों घटनाएं पिछले दो दिनों में हुई हैं।

उन्होंने बताया कि डीआरआई की एक टीम ने दो लोगों को गिरफ्तार किया जो अपने ट्रॉली बैग में कोकीन छिपाकर तस्करी करने की कोशिश कर रहे थे। अलग से, यह पाया गया कि चार वाहकों ने (कोकीन) ड्रग कैप्सूल निगल लिया था। उन्होंने बताया कि उन्हें सरकारी जेजे अस्पताल में भर्ती कराया गया और कैप्सूल निकाले गए।
विज्ञापन

अधिकारी ने बताया कि इसके बाद की कार्रवाई में डीआरआई अधिकारियों ने पड़ोसी पालघर जिले के विरार में एक व्यक्ति के घर से मादक पदार्थ (कोकीन) जब्त किया।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें