फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंद्रा बंदरगाह: 48 करोड़ रुपए मूल्य की ई-सिगरेट जब्त, राजस्व खुफिया निदेशालय ने की कार्रवाई

Sun, 18 Sep 2022 10:35 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
विज्ञापन
DRI - फोटो : ANI
विज्ञापन

राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने सिगरेट की तस्करी से निपटने के लिए DRI के अभियान के तहत 16 सितंबर को मुंद्रा बंदरगाह पर 48 करोड़ रुपए मूल्य की ई-सिगरेट जब्त की। जांच से पता चला कि माल को "फर्श साफ करने वाला पौंछा" के रूप में गलत तरीके से घोषित किया गया था। आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन


इससे पहले गुजरात आतंकवाद रोधी दस्ते (ATS) और राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) की संयुक्त टीम ने नौ सितंबर को पश्चिम बंगाल में कोलकाता बंदरगाह के पास एक कंटेनर से 39.5 किलोग्राम हेरोइन जब्त की थी। इसकी कीमत 197.82 करोड़ रुपये मूल्य आंकी गई है।

गुजरात के पुलिस महानिदेशक आशीष भाटिया ने गांधीनगर में कहा कि प्रतिबंधित पदार्थ 12 गियर बॉक्स के अंदर छिपा हुआ पाया गया, जो दुबई के जेबेल अली पोर्ट से शिपिंग कंटेनर में भेजे गए थे। यह 7,220 किलोग्राम धातु स्क्रैप के साथ भेजा गया था। यह फरवरी में कोलकाता बंदरगाह पहुंचा था।
विज्ञापन


इस साल जुलाई में भी गुजरात एटीएस ने कच्छ जिले के मुंद्रा बंदरगाह के पास एक कंटेनर से 75.3 किलोग्राम हेरोइन जब्त की थी, जिसकी कीमत 376.5 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई थी। इसे कपड़े के रोल के अंदर छुपाया गया था और इसे संयुक्त अरब अमीरात से पंजाब ले जाने के लिए भेजा गया था।

इस साल मई में भी डीआरआई ने मुंद्रा बंदरगाह के पास एक कंटेनर से 500 करोड़ रुपये की 56 किलोग्राम कोकीन जब्त की थी। वहीं, अप्रैल में डीआरआई ने कच्छ में कांडला बंदरगाह के पास एक कंटेनर से 1,439 करोड़ रुपये की 205.6 किलोग्राम हेरोइन जब्त की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें