फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DRI: डीआरआई ने अंतरराष्ट्रीय सोना तस्करी रैकेट का किया भंडाफोड़; 1.4 करोड़ की पीली धातु जब्त, दो गिरफ्तार

Sun, 15 Jun 2025 01:32 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

डीआरआई को गिरोह के बारे में विशेष खुफिया जानकारी मिली थी कि एयरलाइन चालक दल के सदस्य अमेरिका से भारत में विदेशी मूल के सोने की तस्करी में शामिल हैं। इसलिए छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर निगरानी बढ़ा दी गई थी।
विज्ञापन
DRI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने अंतरराष्ट्रीय सोना तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान 1.4 करोड़ की पीली धातु जब्त की गई और दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि डीआरआई ने सोने की तस्करी करने वाले गिरोह के मास्टरमाइंड और एअर इंडिया के एक चालक दल के सदस्य को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 1.41 करोड़ रुपये की कीमती धातु जब्त की गई है।

विज्ञापन


एआई-116 के एक पुरुष चालक दल के सदस्य को पकड़ा
उन्होंने बताया कि डीआरआई ने एअर इंडिया की उड़ान संख्या एआई-116 के एक पुरुष चालक दल के सदस्य को रोका, जो शुक्रवार को न्यूयॉर्क से मुंबई पहुंचा था। चालक दल के सदस्य की शुरुआती तलाशी में कोई बरामदगी नहीं हुई।

पूछताछ के दौरान क्या पता चला?
अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान पता चला कि उसने विदेशी मूल के सोने की छड़ों से भरी थैली को काले डक्ट टेप में लपेटकर बैगेज सर्विस एरिया के पास छिपा दिया था। उड़ान के बाद चालक दल के सदस्यों के लिए ब्रीथलाइजर टेस्ट के दौरान बैगेज सर्विस एरिया के पास उसने यह थैली छिपाई थी। 
विज्ञापन


1,373 ग्राम वजनी विदेशी मूल के सोने की छड़ें बरामद
उन्होंने बताया कि थैली को बरामद कर लिया गया और उसमें 1,373 ग्राम वजनी विदेशी मूल के सोने की छड़ें बरामद की गईं। अधिकारी ने बताया कि आरोपी चालक दल के सदस्य ने अपने बयान में पहले भी भारत में सोने की तस्करी करने की बात स्वीकार की है। 

गिरोह के मास्टरमाइंड को भी पकड़ा गया
उन्होंने बताया कि इसके बाद की कार्रवाई में गिरोह के मास्टरमाइंड को भी पकड़ा गया। वह चालक दल के सदस्यों को भारत में सोने की तस्करी करने के लिए चुनता था। मास्टरमाइंड ने भी सोने की तस्करी में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। दोनों आरोपियों को सीमा शुल्क अधिनियम के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें