फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्मनिर्भर भारत के तहत आईआईटी हैदराबाद कैंपस में रिसर्च सेल बनाएगा डीआरडीओ 

Tue, 07 Jul 2020 02:51 AM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
आईआईटी हैदराबाद - फोटो : social media
विज्ञापन
आईआईटी हैदराबाद और डीआरडीओ देश की रक्षा संबंधी प्रौद्योगिकी जरूरतों को पूरा करने के लिए मिलकर काम करेंगे। डीआरडीओ आईआईटी हैदराबाद कैंपस में रिसर्च सेल (अनुसंधान प्रकोष्ठ ) बनाया जाएगा। आत्मनिर्भर भारत के तहत संयुक्त शोध से स्वदेशी प्रौद्योगिकी को नई ऊंचाई देना है।
विज्ञापन


आईआईटी के निदेशक बीएस मूर्ति ने सोमवार को बताया कि दोनों संस्थानों ने डिजिटल कार्यक्रम में हस्ताक्षर किया। डीआरडीओ और आईआईटी का अनुसंधान प्रकोष्ठ चिह्नित क्षेत्रों में मौलिक व व्यावहारिक अनुसंधान में काम करेगा। 

यह अनुसंधान प्रकोष्ठ चेन्नई स्थित डीआरडीओ के अनुसंधान व प्रवर्तन केंद्र (आरआईसी) का विस्तार होगा। डीआरडीओ प्रमुख जी सतीश रेड्डी ने कहा कि आईआईटी हैदराबाद के पास आधुनिक प्रौद्योगिकी में अनुसंधान का मजबूत आधार है जिसे देश के विकास के लिए इस प्रकोष्ठ की मदद से मजबूती मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें