देश में रक्षा उपकरणों के विकास में प्रमुख भूमिका निभाने वाले रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने कम दूरी की मार करने वाली एक मारक मिसाइल का सफल परीक्षण किया है।
सूत्रों के अनुसार उड़ीसा के चांदीपुर प्रक्षेपण स्थल से 11 बजकर 20 मिनट पर डीआरडीओ की ओर से मिसाइल का परीक्षण किया गया। 20 से 25 किलोमीटर तक की दूरी तक मार करने वाली इस मिसाइल का यह दूसरा प्रक्षेपण था, 2 जून को इसका पहला परीक्षण किया गया था जो पूरी तरह सफल रहा।
मिसाइल की खासियत ये है कि यह बिना भटके एक साथ कई लक्ष्यों को सफलता के साथ साध सकती है। इसके अलावा इस मिसाइल को हर मौसम में काम करने वाली प्रणाली से लैस किया गया है। सूत्रों के अनुसार डीआरडीओ ने कई अन्य संस्थानों के साथ मिलकर इस मिसाइल का परीक्षण किया है।