फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

44 सेकेंड्स में 12 रॉकेटों से दुश्मनों पर कहर बरपाएगा पिनाका मार्क-2

Fri, 13 Jan 2017 09:58 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
विज्ञापन
भारत ने ओडिशा के तट से स्वदेशी मल्टी बैरल रॉकेट लॉन्च सिस्टम पिनाका मार्क-2 का सफल परीक्षण किया। पिनाका को डीआरडीओ के आर्मामेंट रिसर्च एंड डेवलपमेंट एस्टेब्लिशमेंट ने विकसित किया है।
विज्ञापन


पिनाका 60 किलोमीटर की दूरी और साढ़े तीन वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में एक साथ दुश्मन के कई ठिकानों को नष्ट कर सकती है। यह मिसाइल सिस्टम 44 सेकंड में 12 रॉकेट दागने की क्षमता रखती है। पिनाका मार्क-1 रॉकेट को नैविगेशन, गाइडेंस और कंट्रोल किट से जोड़कर गाइडेड पिनाका में बदल दिया गया है और इसे मार्क-2 कहा गया है। इससे पिनाका की रेंज और सटीकता बढ़ी है।

रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि ओडिशा के तट पर चांदीपुर से 12:15pm पर पिनाका को फायर किया गया। टेस्ट में मिशन के सभी लक्ष्य पूरे हो गए हैं। लॉ इंटेसिटी वाले संघर्षों में यह रॉकेट प्रणाली तुरंत जवाबी हमला करने में सक्षम है। पिनाका की मिसाइलें दागने की रफ्तार काफी ज्यादा है और इसमें एंटी राडार सिस्टम लगा है। इसके मिलने से सशस्त्र सेनाओं की मारक क्षमता बेहतर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें