केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया(फाइल)
- फोटो : ANI
केंद्रीय उर्वरक और रसायन मंत्री मनसुख मंडाविया ने मंगलवार को लोकसभा में बताया कि डीआरडीओ ने अपनी कोरोना की दवा 2-डीऑक्सी-डी-ग्लूकोज (2DG) के उत्पादन के लिए चार फार्मा कंपनियों को टेक्नोलॉजी स्थानांतरित किया है। बता दें कि कोरोना की इस दवा को मध्यम और गंभीर लक्षण वाले मरीजों के लिए सरकार से आपात इस्तेमाल की मंजूरी मिली थी।