फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TAPAS UAV: डीआरडीओ और भारतीय नौसेना को मिली बड़ी सफलता, मानव रहित हवाई विमान का सफलतापूर्वक किया प्रदर्शन

Sun, 18 Jun 2023 07:02 PM IST
देव कश्यप एएनआई, कारवार (कर्नाटक)

सार

मानव रहित हवाई विमान को नियंत्रित करने के लिए आईएनएस सुभद्रा पर एक ग्राउंड कंट्रोल स्टेशन (जीसीएस) और दो शिप डेटा टर्मिनल (एसडीटी) स्थापित किए गए थे। 
विज्ञापन
TAPAS UAV - फोटो : वीडियो स्क्रीनग्रैब@DRDO
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) और भारतीय नौसेना (Indian Navy) की टीम ने एक मानव रहित हवाई विमान का सफलतापूर्वक प्रदर्शन किया। डीआरडीओ (DRDO) और भारतीय नौसेना (Indian Navy) की टीम ने 16 जून 2023 को कारवार नौसैनिक अड्डे ( Karwar Naval Base) से 148 किमी दूर आईएनएस सुभद्रा पर एक दूरस्थ ग्राउंड स्टेशन से एक मानव रहित हवाई विमान तापस (TAPAS UAV) की कमांड और नियंत्रण क्षमताओं को स्थानांतरित करने का सफलतापूर्वक प्रदर्शन किया।

विज्ञापन

तापस (TAPAS) ने 07.35 बजे कारवार नौसैनिक अड्डे से 285 किलोमीटर दूर एरोनॉटिकल टेस्ट रेंज (एटीआर) चित्रदुर्ग से उड़ान भरी। मानव रहित हवाई विमान को नियंत्रित करने के लिए आईएनएस सुभद्रा पर एक ग्राउंड कंट्रोल स्टेशन (जीसीएस) और दो शिप डेटा टर्मिनल (एसडीटी) स्थापित किए गए थे। परीक्षण के बाद तापस एटीआर में वापस सफलतापूर्वक उतरा।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें