फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ashes: संन्यास से वापसी करने वाले मोईन अली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किया 'गुनाह', आईसीसी ने लगा दिया जुर्माना

Sun, 18 Jun 2023 06:35 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम

सार

मोईन ने एक ऐसी गलती कर दी जिस कारण आईसीसी ने उनके ऊपर जुर्माना लगा दिया। इस ऑलराउंडर ने आईसीसी की आचार संहिता का उल्लंघन किया है।
विज्ञापन
मोईन अली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड के ऑफ स्पिनर मोईन अली ने टेस्ट क्रिकेट में दो साल बाद वापसी की है। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 650 दिन बाद कोई विकेट लिया। मोईन ने एजबेस्टन टेस्ट की पहली पारी में ट्रेविस हेड और कैमरन ग्रीन को आउट कर दिया। इसी बीच, मोईन ने एक ऐसी गलती कर दी जिस कारण आईसीसी ने उनके ऊपर जुर्माना लगा दिया। इस ऑलराउंडर ने आईसीसी की आचार संहिता का उल्लंघन किया है।
विज्ञापन


आईसीसी ने मोईन पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। आईसीसी ने बताया, "मोईन अली को खिलाड़ियों और खिलाड़ी सहयोगी कर्मियों के लिए आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.20 का उल्लंघन करते पाया गया, जो खेल भावना के विपरीत आचरण प्रदर्शित करने से संबंधित है।" यह पिछले दो वर्षों में अली का पहला अपराध है। लेवल 1 आईसीसी आचार संहिता के उल्लंघन के लिए मोईन अली के अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट अंक भी जोड़ा गया है।

मोईन पर जुर्माना क्यों लगाया है?
आईसीसी ने बताया कि एजबेस्टन टेस्ट के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के 89वें ओवर के दौरान मोईन को फील्डिंग के दौरान बाउंड्री रस्सी के पास अपने गेंदबाजी हाथ पर स्प्रे लगाते हुए देखा गया था। मोईन ने सजा स्वीकार कर ली है। आईसीसी ने कहा कि सीरीज से पहले अंपायरों ने दोनों टीमों को बताया था कि खिलाड़ी कुछ भी अपने हाथ में बिना अनुमति के नहीं लगा सकते हैं।
विज्ञापन


मैच में क्या हुआ?
इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने मैच के पहले दिन टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया था। इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी को आठ विकेट पर 393 रन के स्कोर पर घोषित कर दी। उसके बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली पारी में 386 रन पर सिमट गई। इंग्लैंड को इस तरह सात रन की बढ़त मिली।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें