फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांति के साथ रह सकते हैं ‘ड्रैगन’ और ‘हाथी’, चीन ने जताई उम्मीद

Thu, 13 Oct 2016 09:00 PM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : file photo
विज्ञापन
चीन-भारत संबंधों में मतभेदों को नकारते हुए चीन ने बृहस्पतिवार को कहा कि हाल के वर्षों में संबंधों में आई मजबूती और स्थिरता से साबित होता है कि ‘ड्रैगन’ और ‘हाथी’ शांतिपूर्वक साथ-साथ रह सकते हैं। चीनी दूतावास के प्रभारी चेंग गुआंगझोंग ने कहा कि कभी हमारे भविष्य के संबंध ड्रैगन और हाथी के बीच प्रतिद्वंद्विता की भविष्यवाणी पर आधारित होते थे। बहरहाल हाल के वर्षों में मजबूत और स्थिर द्विपक्षीय संबंधों से साबित हो गया है कि ‘ड्रैगन’ और ‘हाथी’ एक साथ रह सकते हैं। चांग ने यह बात भारत में चीन आधारित पुस्तक संपादकीय कार्यालय का उद्घाटन करने के अवसर पर बोल रहे थे।  
विज्ञापन

 
चांग ने कहा कि चीन और भारत के विशिष्ट इतिहास संस्कृति और धर्म रहे हैं, जो विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग का आधार बन सकते हैं। दोनों देशों को सांस्कृतिक आदान-प्रदान और वार्ता के माध्यम से साझा जमीन तलाशना चाहिए। दुनिया की दो सबसे पुरानी सभ्यताएं चीन और भारत शांतिपूर्ण सह अस्तित्व के लिए रास्ते तलाशने में सक्षम हैं। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भारत की यात्रा के पर आ रहे हैं। इस लिहाज से भी चीन का यह बयान काफी महत्वपूर्ण है।

शी जिनपिंग गोवा में आयोजित होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। भारत के साथ वे कंबोडिया और बांग्लादेश भी जाएंगे। ब्रिक्स देशों का शिखर सम्मेलन 15 अक्तूबर से शुरू होगा। इस दौरान वे गोवा शिखर सम्मेलन में आमंत्रित बिम्सटेक-बांग्लादेश, भूटान, नेपाल, श्रीलंका, म्यांमार और थाईलैंड के राष्ट्रअध्यक्षों सहित अन्य नेताओं से भी मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें