फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश में एक और टीका: मॉडर्ना की वैक्सीन को डीसीजीआई से मिली आपात इस्तेमाल की मंजूरी

Tue, 29 Jun 2021 05:17 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

डॉ. वीके पॉल ने कहा कि मॉडर्ना के आने के बाद अब देश में कुल चार टीके हो गए हैं। बता दें कि कोवाक्सिन, कोविशील्ड, स्पुतनिक को पहले ही मंजूरी मिल चुकी है। 
विज्ञापन
मॉडर्ना वैक्सीन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी वैक्सीन कंपनी ‘मॉर्डना’ को डीसीजीआई से आपात इस्तेमाल की मंजूरी मिल गई है। इसकी जानकारी नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ. वीके पॉल ने प्रेस वार्ता के दौरान दी। पॉल ने कहा कि मॉडर्ना के आने के बाद अब देश में कुल चार टीके हो गए हैं। बता दें कि कोवाक्सिन, कोविशील्ड, स्पुतनिक को पहले ही मंजूरी मिल चुकी है। 

विज्ञापन


इसके अलावा डीसीजीआई ने दवा निर्माता कंपनी सिप्ला को भारत में मॉडर्ना वैक्सीन के आयात की मंजूरी दे दी। सिप्ला ने एक दिन पहले ही अमेरिकी वैक्सीन के भारत में आयात और उसकी मार्केटिंग की अनुमति मांगी थी।

मॉडर्ना की वैक्सीन आरएनए पर निर्भर  
बता दें कि मॉडर्ना की वैक्सीन मैसेंजर आरएनए पर निर्भर करती है, जो कोशिकाओं को कोरोना वायरस के खिलाफ इम्यूनिटी तैयार करने के लिए प्रोग्राम करते हैं। इस वैक्सीन को लेकर किए गए क्लिनिकल परीक्षण के परिणाम बताते हैं कि ये वैक्सीन कोरोना संक्रमण के लक्षणों वाले मामलों के खिलाफ 90 फीसदी से ज्यादा कारगर है। इसके अलावा नेशनल टास्क फोर्स के प्रमुख वीके पॉल भी कह चुके हैं कि सरकार लगातार विदेशी वैक्सीन निर्माताओं के संपर्क में है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें