फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DCGI: डीसीजीआई प्रमुख का कार्यकाल बढ़ाया गया, तीन महीने के लिए और देंगे सेवा

Wed, 17 Aug 2022 01:15 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, नई दिल्ली

सार

डॉ. सोमानी को 14 अगस्त, 2019 को तीन साल की अवधि के लिए डीसीजीआई नियुक्त किया गया था।
विज्ञापन
डीसीजीआई प्रमुख डॉ. वी जी सोमानी - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) के रूप में डॉ. वी जी सोमानी का कार्यकाल तीन महीने बढ़ा दिया गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी एक आदेश में यह जानकारी दी गई। डॉ. सोमानी को 14 अगस्त, 2019 को तीन साल की अवधि के लिए डीसीजीआई नियुक्त किया गया था। मंत्रालय के मंगलवार को जारी आदेश में कहा गया है कि सक्षम प्राधिकारी के अनुमोदन से यह निर्णय लिया गया है कि डॉ. वी जी सोमानी एफआर 49 (वी) के तहत (भारत के) औषधि महानियंत्रक के पद पर 16 अगस्त, 2022 से तीन और महीने की अवधि के लिए या आगामी आदेश जारी होने तक (जो भी पहले हो) पद पर बने रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें