फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India-Bangladesh: विदेश मंत्री हसन महमूद और डॉ जयशंकर की मुलाकात, द्विपक्षीय और आर्थिक-रक्षा साझेदारी पर चर्चा

Thu, 08 Feb 2024 03:12 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने महमूद के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की। साथ ही बुधवार को उनके सम्मान में रात्रिभोज का भी आयोजन किया। विदेश मंत्रालय द्वारा जारी बयानों में कहा गया कि दोनों मंत्रियों ने बैठक के दौरान कई मुद्दों पर चर्चाएं की।
विज्ञापन
हसन महमूद और डॉ. एस जयशंकर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहली बार भारत दौरे पर आए बांग्लादेश के विदेश मंत्री हसन महमूद ने भारतीय समकक्ष डॉ एस जयशंकर मुलाकात की। दोनों के बीच द्विपक्षीय संबंधों पर विस्तार से बातचीत हुई। बता दें कि बांग्लादेश के विदेश मंत्री हसन महमूद 7 से 9 फरवरी तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर हैं। पिछले महीने पदभार संभालने के बाद से यह उनकी पहली विदेश यात्रा है।

विज्ञापन


विदेश मंत्री एस जयशंकर ने महमूद के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की। साथ ही बुधवार को उनके सम्मान में रात्रिभोज का भी आयोजन किया। विदेश मंत्रालय द्वारा जारी बयानों में कहा गया कि दोनों मंत्रियों ने बैठक के दौरान कई मुद्दों पर चर्चाएं की। इसमें सीमा पार कनेक्टिविटी, आर्थिक और विकास साझेदारी, रक्षा और सुरक्षा में सहयोग, बिजली, ऊर्जा के मुद्दे शामिल रहे। वहीं, जल संसाधन सहित द्विपक्षीय संबंधों पर भी विस्तार से बात की। .

विज्ञापन





 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें