फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: कृष्णा नदी में भगवान विष्णु की हजार साल पुरानी मूर्ति मिली, रामलला की प्रतिमा से मिलती-जुलती

Thu, 08 Feb 2024 02:43 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु

सार

विशेषज्ञों का मानना है कि यह मूर्ति किसी मंदिर के गर्भगृह का हिस्सा रही होगी। हो सकता है कि इसे मंदिर में हुई तोड़फोड़ से बचाने के लिए नदी में डाला गया होगा। इस विग्रह की नाक थोड़ी क्षतिग्रस्त है।
विज्ञापन
Ancient idol of Lord Vishnu - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक के रायचूर जिले के एक गांव में कृष्णा नदी से भगवान विष्णु की प्राचीन मूर्ति मिली है। यह करीब हजार साल पुरानी बताई जा रही है। विशेष बात यह है कि मूर्ति बिल्कुल रामलला की नवनिर्मित मूर्ति से मिलती-जुलती है। पुरातत्ववेत्ताओं के अनुसार यह मूर्ति 11वीं या 12वीं शताब्दी की हो सकती है। यही नहीं, भगवान विष्णु के इस विग्रह के साथ ही एक प्राचीन शिवलिंग भी मिला है।
विज्ञापन


विशेषज्ञों का मानना है कि यह मूर्ति किसी मंदिर के गर्भगृह का हिस्सा रही होगी। हो सकता है कि इसे मंदिर में हुई तोड़फोड़ से बचाने के लिए नदी में डाला गया होगा। इस विग्रह की नाक थोड़ी क्षतिग्रस्त है।

मूर्ति के चारों ओर दशावतारों को उकेरा गया
भगवान विष्णु की इस मूर्ति के प्रभामंडल के चारों ओर ‘दशावतारों’ को उकेरा गया है। प्रतिमा पर मत्स्य, कूर्म, वराह, नरसिम्हा, वामन, राम, परशुराम, कृष्ण, बुद्ध और कल्की अलंकृत हैं। विष्णु जी की प्रतिमा के चार हाथ हैं, जिसमें दो ऊपर उठे हाथ शंख और चक्र से सुसज्जित हैं। नीचे की ओर सीधे किए दो हाथ आशीर्वाद की मुद्रा में हैं। इनमें एक ‘कटि हस्त’ और दूसरा ‘वरद हस्त’ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें