फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ हर्षवर्धन आज संभालेंगे डब्ल्यूएचओ के कार्यकारी बोर्ड के अध्यक्ष का कार्यभार

Fri, 22 May 2020 02:08 PM IST
आसिम खान पीटीआई, नई दिल्ली

सार

  • डॉ हर्षवर्धन आज संभालेंगे कार्यकारी बोर्ड के अध्यक्ष का कार्यभार
  • जापान के डॉक्टर हिरोकी नाकातानी की जगह लेंगे डॉ हर्षवर्धन
  • विश्व स्वास्थ्य असेंबली के 194 देशों ने किए थे हस्ताक्षर 
विज्ञापन
डॉ हर्ष वर्धन (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री डॉ हर्ष वर्धन आज डब्ल्यूएचओ कार्यकारी बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालेंगे। अधिकारियों ने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन, जो कोरोनो वायरस के खिलाफ भारत की लड़ाई में सबसे आगे हैं शुक्रवार को कार्यकारी बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालेंगे।

विज्ञापन


डॉक्टर हर्ष वर्धन जापान के डॉक्टर हिरोकी नाकातानी की जगह लेंगे, जो अभी 34 सदस्यीय बोर्ड के चेयरमैन हैं। इस वैश्विक मंच पर भारत के प्रतिनिधित्व के प्रस्ताव पर मंगलवार को विश्व स्वास्थ्य असेंबली के 194 देशों ने हस्ताक्षर किए।



पिछले साल दक्षिण पूर्व एशिया ग्रुप ने यह फैसला कर लिया था कि इस बार बोर्ड चेयरमैन का चयन भारत की ओर से होगा। यह पद हर साल बदलता रहता है और पिछले साल यह निर्णय हुआ था कि पहले साल भारत इस बोर्ड का प्रतिनिधित्व करेगा। जानकारी के मुताबिक यह पूर्णकालिक जिम्मेदारी नहीं है और स्वास्थ्य मंत्री को सिर्फ बैठकों में शामिल होना होगा।
विज्ञापन


बोर्ड की बैठक साल में दो बार होती है और मुख्य बैठक आमतौर पर जनवरी में होती है। जबकि दूसरी बैठक मई में होती है। कार्यकारी बोर्ड का मुख्य काम स्वास्थ्य असेंबली के फैसलों व पॉलिसी तैयार करने के लिए उचित सलाह देने का होता है। 

सोमवार को वीडियो कांफ्रेंस के जरिए विश्व स्वास्थ्य सभा के 73वें सत्र को संबोधित करते हुए हर्षवर्धन ने कहा था कि भारत ने कोविड-19 वैश्विक महामारी से निपटने के लिए समय रहते सभी आवश्यक कदम उठाए। उन्होंने कहा था कि भारत ने इस बीमारी से निपटने के लिए अच्छा काम किया और आने वाले महीनों में और बेहतर करने का भरोसा है।

भारत ऐसे वक्त में इसकी अध्यक्षता संभाल रहा है जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समेत दुनियाभर में यह मांग उठ रही है कि इसकी जांच की जाए कि कोरोना वायरस की चीन के वुहान शहर में उत्पत्ति कैसे हुई।

इन देशों को मिली जगह
तकनीकी रूप से स्वास्थ्य क्षेत्र में बेहतर 34 देशों को ही कार्यकारी बोर्ड का सदस्य बनाया जाता है। लेकिन पहली बार इसमें ऐसे देशों को भी शामिल किया गया है, जो इसमें काफी पिछड़े हैं। भारत के अलावा बोर्ड के सदस्यों के रूप में बोट्सवाना, कोलंबिया, घाना, गिनी-बिसाऊ, मेडागास्कर, ओमान, रिपब्लिक ऑफ कोरिया, रूस और ब्रिटेन को जगह मिली है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें