डॉ. बाबा साहब भीमराव आंबेडकर स्मारक (भीम जन्म भूमि) के भूतल और ऊपर के मुख्य हॉल की फोटो गैलरी बाबा साहब के जीवन के हर पड़ाव से रूबरू कराती है। इसमें कोलंबिया विश्वविद्यालय और लंदन स्कूल ऑफ इकनॉमिक्स के छात्र जीवन से लेकर 8 मई 1950 को देश के पहले कानून मंत्री बनने और 14 अक्तूबर 1956 को बौद्ध धर्म की दीक्षा लेते चित्र लगे हैं।
हर रोज सैकड़ों लोग फोटो गैलरी में विचार के रूप में बाबा साहब की मौजूदगी का अहसास करते हैं। संविधान सभा के अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र प्रसाद को संविधान की प्रति सौंपते हुए फोटो में पं. नेहरू, वल्लभ भाई पटेल, अब्दुल कलाम आजाद और राज गोपालाचारी जैसे नेता साथ में दिखाई दे रहे हैं। जीवन के आखिरी वक्त में ‘द बुद्धा एंड हिज धम्मा’ की अंतिम पंक्तियां लिखते हुए भी फोटो लगा हुआ है।