फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bengaluru: डबल मर्डर से दहला बेंगलुरु; पूर्व कर्मचारी ने कंपनी के सीईओ, प्रबंध निदेशक को उतारा मौत के घाट

Tue, 11 Jul 2023 07:25 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु

सार

बेंगलुरु में एक साल पुरानी टेक कंपनी के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) को कंपनी के एक पूर्व कर्मचारी ने ही मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने उनके कार्यालय में घुसकर तलवार से हमला करके दोनों की हत्या कर दी। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेंगलुरु में एक साल पुरानी टेक कंपनी के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) को कंपनी के एक पूर्व कर्मचारी ने ही मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने उनके कार्यालय में घुसकर तलवार से हमला करके दोनों की हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने बुधवार को मुख्य आरोपी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन


अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई
नॉर्थ ईस्ट बंगलूरू के डीसीपी लक्ष्मी प्रसाद ने कहा कि एरोनिक्स इंटरनेट कंपनी के एमडी फणींद्र सुब्रमण्यम और सीईओ वीनू कुमार की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। यह घटना यहां पम्पा एक्सटेंशन, अमृतहल्ली में हुई। 

तीनों लोगों की पहचान मुख्य आरोपी शबरीश उर्फ फेलिक्स (27), विनय रेड्डी (23) और संतोष उर्फ संथु (26) के रूप में की गई है। पुलिस चौथे व्यक्ति अरुण कुमार की भी तलाश कर रही है। पुलिस को संदेह है कि उसने कथित तौर पर तीनों को अपराध करने के लिए उकसाया होगा। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि खंजरों से लैस होकर, आरोपी कार्यालय में घुस गए और कर्मचारियों की उपस्थिति में सुब्रमण्यम पर हमला किया। पुलिस के अनुसार, जब वीनू कुमार अपने बचाव के लिए दौड़े, तो उन पर भी धारदार हथियारों से हमला किया गया। उनके मौके से भागने के बाद कर्मचारियों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां पीड़ितों ने दम तोड़ दिया। हालांकि हत्या के पीछे का मकसद अभी तक पता नहीं चल पाया है। 

इस वजह से किया हमला
पुलिस के मुताबिक, फेलिक्स नाम का आरोपी एयरोनिक्स का पूर्व कर्मचारी है। स्थानीय मीडिया के अनुसार आरोपी फेलिक्स पहले एरोनिक्स इंटरनेट में ही काम करता था। वहां से नौकरी छोड़कर उसने अपनी खुद की टेक कंपनी शुरू की थी, लेकिन कथित तौर पर ये दोनों लोग उसके कारोबार में अड़ंगा डाल रहे थे। इस वजह से फेलिक्स उनसे काफी नाराज था। पुलिस ने कहा कि गहन जांच के बाद अधिक जानकारी सामने आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें